कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकाॅर्ड, ऐसा काम करने वाले पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। विराट कोहली भले ही आईपीएल 2022 में बल्ले से रन नहीं बरसा पा रहे हों, लेकिन फिर भी उनके नाम एक ऐसा रिकाॅर्ड हुआ है जो उनकी महानता को दर्शाता है। लीग के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली ने 33 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का रहा। इस पारी के दाैरान कोहली आईपीएल के इतिहास में कुल 5000 गेंदें खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- कोहली या सिद्धार्थ कौल? मैक्सवेल ने बताया 'वेडिंग पार्टी' में किसका डांस था सबसे अच्छा
कोहली के बाद तीन सलामी बल्लेबाज हैं - पंजाब किंग्स के शिखर धवन, जिन्होंने 4810 गेंदों का सामना किया है, रोहित शर्मा ने 4429 गेंदों का सामना किया है और डेविड वार्नर टाॅप चार में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4062 गेंदें खेली हैं। कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 129 के स्ट्राइक रेट से 6499 रन बनाए हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में कोहली फाफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग करने आए लेकिन वह संघर्ष कर रहे थे और मोईन अली की गेंद पर आउट हो गए।

कोहली पूरे सत्र में बुरी तरह से आउट ऑफ टच दिखे और यहां तक कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अर्धशतक में 53 गेंदों में 58 रन की संघर्षरत पारी खेली थी। कोहली की इस धीमी पारी के बाद सोशल मीडिया पर आलोचकों की बहार लग गई थी। अब कोहली एक बार फिर चेन्नई के मैच में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे क्योंकि उनका स्ट्राइक रेट बहुत कम चला गया। कोहली भले अभी बुरे दाैर से गुजर रहे हों, लेकिन उनकी महानता किसी से छिपी नहीं है। कोहली अभी भी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications