Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोहली या सिद्धार्थ कौल? मैक्सवेल ने बताया 'वेडिंग पार्टी' में किसका डांस था सबसे अच्छा

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में हुई अपनी शादी के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में विराट कोहली, शाहबाज अहमद, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज समेत टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। पार्टी में कोहली समेत कुछ क्रिकेटरों ने खूब डांस किया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। वहीं मैक्सवेल से जब पूछा गया कि काैन उनकी शादी में सबसे अच्छा डांस करने वाला शख्स रहा तो उन्होंने कोहली का नाम लिया।

Glenn Maxwell

27 अप्रैल को मैक्सवेल की पार्टी में आरसीबी के कई खिलाड़ी नाचते और खूब मस्ती करते देखे गए। हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को अपनी शादी के समारोह में शो में सर्वश्रेष्ठ डांसर के रूप में चुना और कहा कि सिद्धार्थ कौल दूसरे नंबर पर रहे। वायरल हुए वीडियो में विराट कोहली फिल्म पुष्पा के एक लोकप्रिय गाने पर डांस करते नजर आए। कोहली की टीम के साथी शबाज अहमद को भी खूब मस्ती करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर उठाए सवाल, ऋषभ पंत को लिया निशाने पर

मैक्सवेल ने स्टार्ट स्पोर्ट्स को बताया, "विराट डांस में सबसे आगे थे और उसके बाद सिद्धार्थ कौल थे।" अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी साझा किया जिसमें वह विराट कोहली के बगल में खड़ी थीं। कोहली जहां काले रंग के कुर्ते में और अनुष्का ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी।

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। फिलहाल वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और यहां तक ​​​​कि लगातार दो गोल्डन डक भी हासिल किए हैं। यह सीजन 2016 के बिल्कुल विपरीत रहा है जब कोहली ने रिकॉर्ड तोड़ 973 रन और चार शतक बनाए थे। इस बीच, आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि वह इस सत्र में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं और उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतर पावरप्ले ओवरों का लक्ष्य रखा है। सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मेरा लक्ष्य पावरप्ले में बेहतर प्रदर्शन करना है। पावरप्ले और डेथ ओवरों में मैं शानदार प्रदर्शन करना चाहता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+