विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों में कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ और कमाई

Virat and Anushka total Networth: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बतौर कपल काफी पसंद किया जाता है। दोनों के फैन्स भी काफी संख्या में हैं। टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। अनुष्का इस बार उनके साथ वेस्टइंडीज नहीं गई थीं।

लोकप्रिय कपल होने के अलावा अमीर कपल के रूप में भी उनकी पहचान है। कोहली क्रिकेट से कमाई करते हैं और अनुष्का बॉलीवुड से कमाई करती हैं। दोनों की नेट वर्थ को अगर जोड़ दिया जाए, तो यह काफी ज्यादा हो जाती है।

virat and anushka

विराट कोहली को बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से 7 करोड़ मिलते हैं, वह टॉप अनुबंध की श्रेणी में हैं। इसके अलावा टेस्ट से वह प्रति मैच 15 लाख, वनडे से 6 लाख और टी20 से 3 लाख रुपये मैच फीस के रूप में कमाते हैं। इसके अलावा आईपीएल में आसीबी से वह प्रति वर्ष 15 करोड़ लेते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट की बात की जाए, तो 7 से लेकर 10 करोड़ तक प्रति ब्रांड वह लेते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया उनकी आय का अहम साधन है। वह इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए करीबन 9 करोड़ चार्ज करते हैं और एक्स पर ढाई करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनकी रेस्टोरेंट चेन है और स्टार्टअप्स में इन्वेस्टमेंट भी है।

बात अनुष्का शर्मा की करें, तो वह हर फिल्म के लिए करीबन 7 करोड़ लेती हैं। एंडोर्समेंट के लिए वह 5 से लेकर 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इन्स्टाग्राम पोस्ट के लिए अनुष्का शर्मा 95 लाख एक पोस्ट के लेती हैं। इसके अलावा उनका कपड़ों का ब्रांड भी है। पति विराट की तरह अनुष्का शर्मा भी स्टार्टअप्स और अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट करती हैं।

पति और पत्नी दोनों की नेटवर्थ को जोड़ा जाए तो हैरानी होगी। इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली की नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हैं। दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है। दोनों की नेटवर्थ 1300 करोड़ रुपये हो जाती है, जो काफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+