विराट और अनुष्का होंगे हनुमान अंश के अगले पार्ट में शामिल? निर्माता ने किया बड़ा खुलासा

फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी और इसकी सफलता के बाद अब इसके अगले हिस्सों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संभावित कैमियो पर है। फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में ऐसा जवाब दिया है, जिससे इस संभावना को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ गई है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोरी के भक्त हैं, यह बात सभी जानते हैं, ऐसे में अगर दोनों को फिल्म के अगले पार्ट में देखा जाए, तो फैंस के लिए इससे ख़ुशी की बात कुछ नहीं हो सकती है। पहले दो हफ्ते फ्लॉप होने के बाद बाबा के चमत्कार से फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई।

hanuman ansh

कितने पार्ट में बनेगी यह फिल्म

फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिल्म के दूसरे हिस्से में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया है और वे पहले से ही फिल्म के बारे में जानते थे। नम्रता के इस बयान के बाद विराट और अनुष्का के 'हनुमान अंश 2' में नजर आने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विराट और अनुष्का दोनों कई बार कैंची धाम भी जा चुके हैं। यही वजह है कि फिल्म के अगले हिस्से में उनके संभावित कैमियो की चर्चा खास बन गई है। हालांकि अभी यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। यह भी हो सकता है कि इन दोनों को तीसरे पार्ट में फिल्म का हिस्सा बनाया जाए क्योंकि पहले भाग में सिर्फ बाबा के जीवन के 40 सालों को कवर किया गया है।

कब आ सकते हैं फिल्म में कोहली और अनुष्का?

नम्रता सिंह ने बताया कि 'हनुमान अंश' को शुरुआत से ही तीन हिस्सों वाली कहानी के तौर पर सोचा गया था। दूसरे भाग में कैंची धाम और भारत में नीम करोली बाबा से जुड़े भक्तों की कहानी पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। जिस दूसरे पार्ट के भक्तों की बात हो रही है, वे 70 के दशक के ऐसे भक्त हैं, जिनको बाबा ने चमत्कार दिखाए थे। तीसरे भाग में वर्तमान भक्तों की कहानी आ सकती है, उनमें विराट कोहली और अनुष्का को भी लाया जा सकता है।

चमत्कारिक रूप से कमाए इतने करोड़

दूसरे हफ्ते में थिएटरों से उतरने वाली यह फिल्म अब भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 180 करोड़ का कर चुकी है और 153 करोड़ नेट कलेक्शन हो गया है। इस फिल्म का कुल बजट 2 करोड़ था। हर कोई अब इस फिल्म की सफलता को नीम करोरी बाबा का चमत्कार मान रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+