विनोद कांबली को गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती, क्या खतरे में है पूर्व भारतीय खिलाड़ी?
Vinod Kambli Hospitalized: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा और उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ताजा स्थिति की बात करें, तो उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Recommended Video
52 साल के विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में रमाकांत अचरेकर की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर उनको गंभीर स्थिति में देखा गया था। फैन्स को भी उनकी स्थिति देखकर काफी हैरानी हुई थी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार कांबली को ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर की हालत अब स्थिर बताई जा रही है लेकिन अभी भी उसकी कंडीशन गंभीर है। कांबली को अचानक क्या हुआ था, इसके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
विनोद कांबली की स्वास्थ्य समस्याएँ सामने आने के बाद 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य आगे आए। कपिल देव और सुनील गावस्कर दोनों ने उनकी मदद करने की बात कही। उन्होंने शर्त रखी कि कांबली को अपने इलाज के लिए रिहैब में जाना पड़ेगा। गावस्कर ने यहाँ तक कहा कि कांबली मेरे बेटे जैसा है।
हाल ही में एक बातचीत के दौरान विनोद कांबली ने अपने स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में खुलकर बात की और खुलासा करते हुए बताया कि वह मूत्र संबंधी समस्या से जूझ रहे थे और एक महीने पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर कांबली ने कहा कि यूरिन सम्बन्धी के बाद मैं लड़खड़ा गया था और मेरे बेटे ने मुझे खड़ा किया। मेरी पत्नी और बेटी भी मदद करने के लिए आगे आए थे। मेरा सिर घूमने लगा था और यह एक महीने पुरानी बात है। इसके बाद डॉक्टर ने मुझे भर्ती होने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications