किसान के बेटे के पास अचानक आने लगे कोहली और डिविलियर्स के फोन, रातोंरात स्टार बना ये लड़का! सामने आई वजह
Virat kohli and AB De Villiers: भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान राजत पाटीदार के साथ हाल ही में एक अजीब और दिलचस्प घटना घटी है। रजत पटीदार का पुराना मोबाइल नंबर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पुलिस की भी इस मामले में एंट्री हो गई है। यह मामला जून के आखिर में शुरू हुआ और देखते ही देखते एक साधारण सी टेलीकॉम समस्या चर्चा का विषय बन गई है।
रजत पाटीदार का पुराना नंबर हुआ था बंद (Virat kohli and AB De Villiers)
दरअसल, रजत पाटीदार का पुराना मोबाइल नंबर 90 दिनों से ज्यादा समय तक इस्तेमाल नहीं हुआ था, जिसके बाद टेलीकॉम कंपनी ने उसे बंद कर दिया। इसके बाद कंपनी ने नया ग्राहक मिलने पर फिर से उस नंबर को जारी कर दिया। यह नंबर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मनीष नाम के युवक ने रिलायंस जियो सिम पर एक्टिव कराया। जिसके बाद से एक नई कहानी शुरू हो गई। गरियाबंद जिले के रहने वाले मनीष के पिता पेशे से किसान हैं।

सिम चालू होते ही आने लगे क्रिकेटर्स के कॉल
सिम चालू होते ही मनीष और उसके दोस्त खेमराज ने देखा कि व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर राजत पाटीदार की फोटो लगी हुई है। उन्हें लगा कि यह कोई मज़ेदार संयोग है, लेकिन जल्द ही उनके पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े क्रिकेटरों के कॉल आने लगे, जो असल में पाटीदार से बात करना चाहते थे। शुरुआत में दोनों दोस्तों को यह मज़ाकिया लगा। लेकिन बाद में मामला और गंभीर होता चला गया।
रजत पाटीदार ने कॉल कर वापस मांगा नंबर
फिर एक दिन खुद रजत पाटीदार ने मनीष को कॉल कर बताया कि यह नंबर उनके लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे उनके कोच, साथी खिलाड़ी और निजी संपर्क जुड़े हैं। लेकिन मनीष और खेमराज को यकीन ही नहीं हुआ और उन्होंने मजाक में जवाब दिया कि हम एमएस धोनी हैं! इसके बाद पाटीदार ने हंसते-हंसते कहा कि ठीक है, मैं पुलिस भेज रहा हूं। इसके बाद सचमुच 10 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस मनीष के घर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता समझते ही मनीष और खेमराज ने सिम कार्ड लौटा दिया।
खेमराज ने बाद में इसे अपने जीवन का खास पल बताया। उन्होंने कहा कि एक गलत नंबर की वजह से मेरी विराट कोहली से बात हो गई, अब मेरा जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। गौरतलब है कि इसी साल जून में पाटीदार ने बतौर कप्तान RCB को पहला IPL खिताब जिताया था, जहां फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया गया।












Click it and Unblock the Notifications