‘हम खेल में आगे थे, लेकिन…’, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर फूटा भारतीय कोच का गुस्सा

टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहा पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एजबेस्टन, 5 जुलाई: टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहा पांचवें टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राठौर का ऐसा मानना है कि टीम इंग्लैंड से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी पारी में भारत केवल 245 के स्कोर पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को मुकाबला जीतने के लिए 378 रन का टारगेट मिला। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद है।

हमने कई गलतियां की

हमने कई गलतियां की

चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बल्ले के साथ हमारा दिन काफी सामान्य रहा। हम खेल में आगे थे। हम ऐसी स्थिति में थे, जहां हम इंग्लैंड को खेल से बाहर कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। दूसरी पारी में कई खिलाड़ियों को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। उम्मीद थी कि उनमें से कोई एक बड़ी पारी खेलेगा या बड़ी साझेदारी करेगा, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। हमें बल्लेबाजी इकाई के रूप में बेहतर रणनीति दिखानी चाहिए थी।"

सस्ते में गंवाए विकेट

सस्ते में गंवाए विकेट

चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले दूसरी पारी में भारत का स्कोर 125/3 था और टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा देखने न मिल सका। अर्धशतक लगा चुके ओपनर चेतेश्व पुजारा (Cheteshwar Pujara) 66 रन बनाकर अपना विकेट खो बैठे। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 57 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन श्रेयस अय्यर काफी जल्दबाजी में नजर आए और 26 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहली पारी के शतकवीर रवींद्र जडेजा भी 23 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज ने भी इस बार कोई योगदान नहीं दिया।

गेंदबाजों को भी लगाई फटकार

गेंदबाजों को भी लगाई फटकार

378 के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। 57 ओवर के खेल में भारतीय गेंदबाज केवल 3 ही विकेट ले सके। इसको लेकर विक्रम राठौर ने कहा, "हमें बेहतर गेंदबाजी करने, बेहतर क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की जरूरत थी।"

हालांकि, राठौर को उम्मीद है कि मैच के आखिरी दिन कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टीम की वापसी करा सकते हैं। उन्होंने कहा, "यह अभी भी एक बड़ा लक्ष्य है। अभी 119 रन बाकी हैं। हम अब भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, अगली सुबह दो विकेट जल्दी और मैच फिर से खुल जाएगा।"

रूट और जॉनी को आउट करना होगा

रूट और जॉनी को आउट करना होगा

टीम इंडिया को पांचवें दिन अगर मैच में वापसी करनी है तो क्रीज पर खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी कर रहे जो रूट और जॉनी बेसरस्टो को जल्दी आउट करना होगा। रूट फिलहाल 112 गेंदों में 76 और बेयरस्टो सिर्फ 87 गेंदों में 72 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 197 गेंदों में 150 रन का साझेदारी हो चुकी है। इस जोड़ी के बाद कप्तान बेन स्टोक्स और विकेटकीपर सैम बिलिंग्स का आना भी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+