IPL मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले मयंक अग्रवाल का गरजा बल्ला, शतक जड़ टीम को दिलाई जीत
Vijay Hazare Trophy 2024-25: आईपीएल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले मयंक अग्रवाल फॉर्म में लौट आए हैं। मयंक अग्रवाल की शानदार शतकीय पारी ने कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के तीसरे दौर के मुकाबले में एक जबरदस्त जीत दिलाई। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 139 रन बनाए। मयंक अग्रवाल की पारी ने न सिर्फ कर्नाटक को मैच जीतने में मदद की, बल्कि इस जीत को दिलचस्प और यादगार भी बना दिया।
पंजाब ने बनाए 247 रन (Vijay Hazare Trophy)
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। इस दौरान अनमोलप्रीत सिंह ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कर्नाटक की गेंदबाजी में अभिलाष शेट्टी का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने 5 विकेट लेकर पंजाब की बल्लेबाजी को कमजोर किया। अभिलाष शेट्टी की गेंदों के सामने पंजाब के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।

84 रन पर गिर गए थे 4 विकेट
248 रनों का पीछा करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी रही। मयंक और निकिन जोश ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। हालांकि, एक समय कर्नाटक 84 रन पर 4 विकेट खो चुका था और स्थिति नाजुक हो गई थी। ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम मैच में आसानी से वापसी कर लेगी।
मयंक अग्रवाल ने जड़ा शतक
कर्नाटक के लगातार गिरते विकेटों के बावजूद मयंक अग्रवाल ने धैर्य से खेलते हुए नाबाद शतक लगाया और अपनी टीम को मैच जीतने में मदद की। मयंक के इस शानदार प्रदर्शन ने कर्नाटक को पंजाब के खिलाफ एक करीबी मुकाबले में जीत दिलाई। कर्नाटक ने यह मैच जीतकर एक बार फिर साबित किया कि क्रिकेट अनिश्चताओं का खेल है जिसमें पहले से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
लिस्ट-A क्रिकेट करियर रहा है शानदार
मयंक अग्रवाल ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 116 मैचों में 5,169 रन बनाने के साथ उनकी औसत 45 से अधिक रही है, जो उनकी निरंतरता का प्रमाण है। इसके अलावा 15 शतक और 23 अर्धशतक लगाकर उन्होंने अपनी काबिलियत भी साबित की हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 176 रन रहा है, जो एक शानदार उपलब्धि है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अपेक्षाकृत सीमित रहा है, क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 5 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में उनका औसत 17.20 रहा है, जिसमें उन्होंने कुल 86 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications