Rohit Sharma की वजह से विद्या बालन हो गईं 'बदनाम', लोगों ने बुरी तरह कर दिया ट्रोल, जानें मामला
Rohit Sharma Vidya Balan News: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवे और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे उन्होंने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कारण ट्रोल हो रही हैं।
विद्या बालन ने किया था ट्वीट (Rohit Sharma Vidya Balan News)
दरअसल, विद्या बालन का ट्वीट रोहित शर्मा के सपोर्ट में था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे नकारात्मक तरीके से लिया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। विद्या ने ट्वीट किया था, "रोहित शर्मा, क्या सुपरस्टार हैं!! थोड़ा रुक कर ब्रेक लेने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है... आपको और ताकत मिले... सम्मान!!

इस वजह से ट्रोल हुईं विद्या
हालांकि, यूजर्स ने इस ट्वीट को गलत तरीके से लिया और उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका मतलब गलत समझा और विद्या बालन को ट्रोल करने लगे। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि विद्या बालन ने जानबूझकर रोहित शर्मा के बारे में ट्वीट किया, ताकि उनकी प्रतिष्ठा बढ़ सके, यानी कि वे रोहित शर्मा के 'पीआर' का काम कर रही हैं।
फैंस ने क्या कहा?
एक यूजर ने विद्या बालन से पूछा कि मैम एक ओवर में कितने बॉल होते हैं। एक यूजर ने लिखा मैडम को रीच चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि मैम ये बताइए टेस्ट मैच में रोहित शर्मा किस कलर की ड्रेस पहनता है? एक एक्स यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है? जो लोग क्रिकेट के बारे में नहीं जानते हैं वो भी अब ट्विट कर रहे हैं।
जानें क्या था मामला
रोहित शर्मा ने पांचवें टेस्ट के बाहर होने के बाद एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी। विद्या बालन ने रोहित की तारीफ करते हुए ट्विट किया जहां उन्हें ट्रोल होना पड़ा। विद्या ने जब ट्वीट किया तो बुरी तरह ट्रोल हो गईं। विद्या बालन के क्रिकेट पर ट्वीट करने को लेकर कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उनके ट्वीट की सच्चाई या क्रिकेट में रुचि है या सिर्फ एक प्रचार का तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications