रोहित शर्मा का सुपरमैन अवतार, हवा में करीब 5 फीट तक उछले, देखें वायरल Video
रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा टी20 सीरीज में वापसी करेंगे। इस बीच रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस हिटमैन की फिटनेस देखकर हैरान हैं। वीडियो में रोहित हवा में करीब 5 फीट तक उछल जाते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल
15 सेकंड का यह वीडियो ट्विटर पर रोहित शर्मा फैन क्लब से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा एक जिम में पुशअप्स लगा रहे होते हैं। फिर वह तेजी से हवा में उछल जाते हैं और करीब 4 से 5 फीट ऊपर तक जाते हैं। इस दौरान वह अपने दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा रखते हैं वहीं बाएं हाथ को अपने सीने से लगाए होते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गैगस्टर फिल्म का गाना या अली बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, रोहित शर्मा जिम वर्कआउट, रोहित शर्मा को बड़ापाव कहने वालों मुंह बंद करो।
Rohit Sharma gym workout 💙
— Rohit Sharma FC (@rohitt_45) July 21, 2022
Just shut off those who say vadapav to hitman 🤫.#RohitSharma𓃵 #RohitSharma #rohitsharmagymworkout #WIvIND pic.twitter.com/qKlzgengUM

इंग्लैड दौरे पर जीत दर्ज की
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत ने वनडे और टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। टी20 सीरीज के पहले मैच में रोहित शर्मा ने 14 गेंदों पर 24, दूसरे मैच में 20 गेंदों पर 31 और आखिरी मुकाबले में 12 गेंदों पर 11 रन बनाए थे। वहीं पहले वनडे में रोहित ने नाबाद 76 रन, दूसरे वनडे में 0 और आखिरी वनडे में 17 गेंदों पर 17 रन बनाए थे। विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी।

हिटमैन का करियर
रोहित शर्मा में अपने करियर में अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्होंने 46.13 की औसत और 55.76 के स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। वहीं 233 वनडे में रोहित ने 48.58 की औसत और 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। 128 टी20 इंटरनेशनल में हिटमैन ने 32.18 की औसत और 139.62 के स्ट्राइक रेट से 3379 रन जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications