वरुण चक्रवर्ती ने खोली टीम इंडिया की पोल, कहा- मुझे टीम से ड्रॉप करने के लिए झूठी अफवाह फैलाई

Varun Chakravarthy On Indian Team: भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। साल 2021 में भारत के लिए अंतिम मैच खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में कुछ बातों का खुलासा किया। भारतीय टीम से बाहर होने के पीछे आखिर क्या वजह थी वरुण चक्रवर्ती ने उस पर अपनी बात कही है।

भारतीय टीम में मिली थी एंट्री

आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद वरुण चक्रवर्ती को साल 2021 के वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई थी। हालांकि उनके चयन पर कई लोग हैरान भी थे। लेकिन वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया और उसके बाद वह दोबारा टीम में कभी वापस नहीं नजर आए। वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन वर्ल्ड कप के दौरान कुछ खास नहीं रहा था।

Varun Chakravarthy 1

आईपीएल में रहा था दमदार प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनको टीम से ड्राप करने के लिए चोट की अफवाह फैलाई गई थी। साल 2020 और 2021 में वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2020 में उन्होंने 17 और 2021 में 18 विकेट लिए थे।

झूठी अफवाह फैलाई गई

अपने इंटरव्यू में वरुण चक्रवर्ती ने बताया बहुत मुश्किल था क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद चोट बड़ी नहीं थी। यह बहुत छोटी और मामूली चोट थी, जिससे मैं दो या तीन सप्ताह में ठीक हो जाता। लेकिन उसके बाद मुझे नजर अंदाज किया गया और लोगों को एक वजह दे दी गई कि मैं चोटिल हूं।

लेकिन दूसरी तरफ मैं इतने समय तक चोटिल नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह अफवाह थी या कोई जानबूझकर यह खबर फैला रहा था। जिससे मुझे टीम से बाहर रखा जा सके। लेकिन यह जिंदगी है और यहां यह सब चलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+