इंग्लैंड में सुपरस्टार बने वैभव सूर्यवंशी, फैन्स की उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ तेजी से वायरल
Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट की एक नई सनसनी बन गए हैं। आईपीएल में तूफानी शतक जड़ने के बाद लोगों की आँखों का तारा बन चुके सूर्यवंशी इंग्लैंड में भी अपना जलवा कायम रखने में सफल रहे हैं। उनके फैन्स वहां भी काफी बड़ी संख्या में हैं।
सूर्यवंशी के फैन्स उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं और देखते ही घेर लेते हैं। एक 14 साल के लड़के को इस तरह प्यार मिलना अद्भुत है। इसमें कोई शक नहीं है कि वह आने वाले समय में भारत के लिए स्टार साबित होंगे। इंग्लैंड में दूसरी बार सूर्यवंशी को फैन्स के साथ देखा गया है।

पहला मौका तब आया, जब उनकी दो फीमेल फैन्स मिलने के लिए छह घंटों का ड्राइव कर आई थीं। दोनों राजस्थान रॉयल्स की भी फैन्स थीं और सूर्यवंशी से मुलाकात की। इस बार एक बार फिर से सूर्यवंशी के फैन्स ने उनसे मुलाकात की और ऑटोग्राफ भी लिए, इसके अलावा फोटो भी खींचे गए।
यहाँ बच्चों के अलावा उनके पैरेंट्स भी पीछे नहीं रहे। सूर्यवंशी से मिलने के लिए हर कोई उतावला नज़र आया। फैन्स को ऑटोग्राफ देते हुए वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो भी सामने आ गया। सूर्यवंशी अंडर 19 भारतीय टीम के साथ इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और उनको आईपीएल के उस शतक के बाद काफी प्यार मिल रहा है। इंग्लैंड में जाकर भी उनके बल्ले से एक रिकॉर्ड शतकीय पारी आई है।
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में चौथे यूथ वनडे में तूफानी शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया था। इसमें 13 चौके और 10 शानदार छक्के शामिल थे। उन्होंने कुल 78 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बनाए। पहले यूथ टेस्ट में भी उनके बल्ले से 56 रन आए, यह मुकाबला ड्रॉ रहा।
जिस रफ्तार से वैभव सूर्यवंशी अभी खेल रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दो सालों में वह टीम इंडिया में भी शामिल हो जाएंगे। 16 साल की उम्र तक वह टीम में आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications