USA vs BAN, 2nd T20I, H2H Record: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

USA vs BAN Match Prediction: बांग्लादेश (BAN) दूसरे टी20I में एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सामना करने के लिए तैयार है। सीरीज के पहले मैच में पांच विकेट की जीत के साथ यूएसए ने 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में बांग्लादेश किसी भी कीमत में ये मुकाबला जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। मैच रात 8:30 बजे से शुरू होगा, उससे पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच-वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स पिच रिपोर्ट
प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स, ह्यूस्टन की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए बैलेंस्ड है। पिछले 20 मैचों में इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 143 रन है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने 70% मैच जीते हैं। हमारा अनुमान है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

USA vs Bangladesh

हालांकि, इस मैदान पर तेज गेंदबाज काफी सफल रहे हैं। उन्होंने इस मैदान पर कुल विकेटों में से 67% विकेट लिए हैं। ड्रीम टीम के लिए हमारा सुझाव है कि आप अपनी टीम में अधिक से अधिक तेज गेंदबाज चुनें। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रहेगी।

ह्यूस्टन वेदर रिपोर्ट
ह्यूस्टन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन भर उमस बनी रहेगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। ह्यूमिडिटी 83% के आसपास रहने की उम्मीद है। 14 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- USA vs BAN Dream11 Prediction: बांग्लादेश-यूएसए मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, किस्मत बदलने का मौका?

यूएसए बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मैच में यूएसए ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए सबसे अधिक फैंटेसी अंक अर्जित किए हैं, जबकि गेंदबाजों ने यूएसए के लिए सबसे अधिक फैंटेसी अंक अर्जित किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+