Lana Rhoades: एडल्ट फिल्म स्टार को प्यार में मिला धोखा! इस स्टार खिलाड़ी को बताया अपने बच्चे का बाप

अमेरिका की एडल्ट फिल्म स्टार लाना रोड्स इन दिनों अपने एक सनसनीखेज खुलासे को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

नई दिल्ली, 4 सितंबर: अमेरिका की एडल्ट फिल्म स्टार लाना रोड्स इन दिनों अपने एक सनसनीखेज खुलासे को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में रोड्स ने एक बयान में कहा कि मैं पहले नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों को अच्छा समझती थी, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कि उन्हें प्यार में धोखा मिला है। पिछले साल एडल्ट फिल्म स्टार ने बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं, कुछ दिनों पहले ही लाना रोड्स ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उन्होंने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया था कि इस बच्चे के पापा कौन है।

Lana Rhoades

अपने बयान से चौंकाया
लेकिन अब लाना ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने एक स्टार बास्केटबॉल प्लेयर को अपने बच्चे का पापा बताया है। कुछ दिनों पहले ही एडल्ट फिल्म स्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद एक यूजर ने उनसे सवाल किया था कि आखिर इस बच्चे का पापा कौन है। इस पर लाना रोड्स ने जवाब दिया था कि एक बास्केटबॉल प्लेयर इस बच्चे के पापा हैं।

एनबीए प्लेयर अच्छे होते हैं
लारा ने कहा था कि मैं गॉड की कसम खाकर कहती हूं कि मैं हमेशा यही समझती थी कि नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन प्लेयर्स अच्छे लोग होते हैं। आगे आप जानते हैं क्या हुआ। मैंने उससे कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। यह सुनते ही उसने मुझे गाली दी और जाने के लिए कहा। अब फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अधिकतर फैंस का ध्यान ब्लैक ग्रिफिन और केविन डुरंट की ओर गया है। लाना ने उस बास्केटबॉल प्लेयर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन संकेत देते हुए कहा कि खिलाड़ी की राशि तुला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+