'वह बच्चा है, प्लीज उसे अकेला छोड़ दो', उर्वशी रौतेला ने किया पाकिस्तानी खिलाड़ी का वीडियो शेयर तो भड़के फैंस
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच हारने के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फैंस के निशाने पर हैं। फैंस लगातार उर्वशी रौतेला पर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 6 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच हारने के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फैंस के निशाने पर हैं। फैंस लगातार उर्वशी रौतेला को लेकर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक फैन के मुताबिक उर्वशी रौतेला की वजह से ही ऋषभ पंत रन नहीं बना पाते हैं। फैन ने उर्वशी रौतेला को टीम इंडिया के लिए पनौती बताते हुए उन्हें स्टेडियम से बैन करने की मांग कर डाली।

उर्वशी ने शेयर किया था वीडियो
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। पहले मैच में भारत की जीत के बाद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो पोस्ट किए, उनमें से एक एडिटेड वीडियो था। इस वीडियो में उवर्शी की तरफ देखकर युवा पाक तेज गेंदबाज मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब शेयर कर रहे हैं।
नसीम शाह के मुस्कुराने पर उर्वशी का शर्माना
इस वीडियो में नसीम शाह मुस्कुराते हैं और फिर उर्वशी का रिएक्शन आता है जिसमें वो शर्माती हुई नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने जब इस वीडियो को खुद शेयर किया है तो कुछ लोग उन्हें ऐसा करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने लिखा कि वह बच्चा, प्लीज उसे अकेला छोड़ दो। मैच के दौरान कैमरामैन अक्सर स्टेडियम में मौजूद सेलिब्रिटियों पर अपना फोकस बनाए रखते हैं।
पंत के साथ चल रहा है विवाद
उर्वशी रौतेला और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच पिछले कुछ दिनों से कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत उर्वशी के इंटरव्यू से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि मिस्टर आरपी मुझसे मिलने दिल्ली के होटल में आए थे लेकिन वो उनसे मिल नहीं पाई थीं क्योंकि वो उस वक्त सो गई थीं। जब वो सोकर उठीं तो मुझे इस बारे में पता चला था। देखा कि 'आरपी की 17 मिसकॉल मेरे फोन पर थीं। इसके बाद पंत ने मेरा पीछा छोड़ो बहन लिखकर सोशल मीडिया के जरिए उर्वशी पर निशाना साधा था। इसके बाद से दोनों की चर्चाएं लगातार जोरों पर है।












Click it and Unblock the Notifications