'मैंने उसे किस किया...', विश्वकप फाइनल देखने पहुंचीं उर्वशी ये क्या बोल गईं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। कई बड़ी हस्तियां आज का मैच देखने के लिए पहुंच रही है। इस बीच फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने टीम इंडिया की जीत की भरोसा जताते हुए कहा कि भारत ही विश्वकप जीतेगा।

बता दें कि इस विश्वकप में भारत को एक भी मैच में हार नहीं मिली है। भारत ने सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में अगर आज भारत ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल होता है तो विश्वकप की ट्रॉफी भी भारत अपने नाम करेगा।

 urvashi rautela

मैं बहुत उत्साहित हूं, विश्वकप की जो ट्रॉफी है, मुझे भरोसा है कि उसे भारत ही जीतेगी। मैंने पेरिस में विश्वकप की ट्रॉफी को छुआ था, उसे किस भी किया था। विश्वकप ट्रॉफी को टच करना और उसे किस करना बहुत ही जबरदस्त अनुभूति थी।

विश्वकप की ट्रॉफी को मैंने पेरिस में आईफिल टॉवर के सामने लॉन्च किया था। यह लॉन्चिंग तभी पूरी होगी भारत इसे जीतेगी और मुझे पूरा भरोसा है कि भारत जरूर इस मैच को जीतेगा। उर्वशी रौतेला आज का मैच देखने के लिए गुजरात पहुंची हैं।

बता दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को भी देखने के लिए उर्वशी रौतेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। लेकिन इस मैच में उनका फोन खो गया था। उर्वशी ने कहा था कि उनका 24 कैरेट गोल्ड का आई फोन यहां खो गया। इस मैच में उर्वशी के साथ कई दर्शकों ने फोन खोने की शिकायत की थी।

बहरहाल आज के मैच की बात करें तो भारतीय टीम फेवरेट है। जिस तरह से टीम के सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है उसे देखते हुए लगता है कि भारत आज के मैच में जीत दर्ज करेगा। लेकिन 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भारत बिल्कुल हल्के में नहीं लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+