घनघोर बेइज्जती के बाद उर्वशी रौतेला ने दी सफाई, कहा- अनजाने में शेयर हुआ नसीम शाह के साथ वीडियो

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 11 सितंबर: एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा। सुपर 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारने के बाद भारत पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। भारत ने एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से तो दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रन से मात दी थी। लेकिन टीम के फाइनल में नहीं पहुंचने से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच देखने मैदान पर पहुंची एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी भारत के फाइनल में नहीं पहुंचने से निराश हैं।

उर्वशी ने दी सफाई

उर्वशी ने दी सफाई

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तानी युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह संग एक रोमांटिक फैन मेड एडिट वीडियो शेयर किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया। ऐसे में अब बिना कोई नाम लिए उर्वशी ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ फैन मेड एडिट वीडियोज (लगभग 11-12) को मेरी और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के बिना शेयर किया। मीडिया से निवेदन है कि इस पर कोई न्यूज ना बनाएं। आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।

उर्वशी को नहीं जानता

उर्वशी को नहीं जानता

बता दें कि हाल ही में उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके एक फ्रेम में नसीम और दूसरे में एक्ट्रेस नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। वहीं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी जानकारी से साफ इनकार कर दिया। शाह ने कहा था, मैं तो मैदान पर खेलता हूं। इस तरह लोग वीडियो भेजते रहते हैं। स्टेडियम में आकर जो भी मैच देखते हैं यह उनकी मेहरबानी है। मेरे लिए यह अच्छी बात है कि लोग पसंद कर रहे हैं। कोई भी अगर मेरे लिए आता है तो मैं कौन सा आसमान से आया हुआ हूं। मेरे अंदर ऐसा कुछ खास नहीं है। मुझे कुछ पता नहीं है कि उर्वशी कौन हैं और क्या हैं। मुझे नहीं पता वीडियो कहां से आया। इस सब चीजों को लेकर मेरी कोई योजना नहीं है। मैं सिर्फ अभी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं।

टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन

टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन

एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नसीम शाह का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टीम को शाहीन शाह अफरीदी की कमी खलने नहीं दी है। नसीम में भारत के खिलाफ 27 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 7 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। सुपर 4 में भारत के खिलाफ शाह ने 45 रन देकर सिर्फ 1 विकेट चटकाया था। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 19 रन देकर 1 विकेट लिया था। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया था। आज फाइनल में पाकिस्तान को उनसे एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+