परिवार के सदस्यों ने की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा, अनोखा वीडियो सामने आया
New Zealand announced team in Unique Style: हर टीम की तरह न्यूजीलैंड ने भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी लेकिन यह कुछ अलग अंदाज में हुआ। कीवी टीम के खिलाड़ियों के बारे में उनके परिवार के सदस्यों ने बताया। वीडियो भी सामने आया है। यह कुछ ऐसा है जो पहले नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर शेयर किये गए वीडियो में टीम की घोषणा की गई है। केन विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम भारत में खेलने के लिए आएगी। केन विलियमसन लम्बे समय से मैदान पर नहीं दिखे हैं। आईपीएल के दौरान घुटने में लगी चोट की वजह से वह बाहर हुए थे।

जिन 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, उनके परिवार के सदस्य उनका नाम ले रहे हैं। इसका वीडियो सामने आया है। तेजी से रिकवरी के बाद केन विलियमसन टीम में आ गए हैं। इसके साथ ही न्यूजीलैंड को फिर से उनका पुराना कप्तान मिल गया है।
विलियमसन और टिम साउदी का यह चौथा वर्ल्ड कप रहेगा। मार्क चैपमैन को भी टीम में शामिल किया गया है। 23 साल के स्पिनर रचिन रविन्द्र को भी टीम में शामिल किया गया है। रविन्द्र ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये थे।
पिछले वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल खेला गया था। इसमें कीवी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा और यह पहला ही मैच होगा। 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट की शुरुआत इन दोनों टीमों के बीच मैच से ही होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले कीवी टीम को दो अभ्यास मैचों में खेलने का मौका भी मिलेगा।
न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications