उमेश यादव ने सीजन के पहले मैच में किया कमाल, हासिल की खास उपलब्धि
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 सीजन के शुरुआती मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए खास उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चार ओवर में दो विकेट हासिल किए और साथ ही सिर्फ 20 रन दिए। इसी के साथ उमेश यादव ने मैच के पहले ओवर में रुतुराज गायकवाड़ का विकेट लिया और लीग के इतिहास में आईपीएल सीजन के शुरुआती मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। ब्रेट ली, इकबाल अब्दुल्ला और चामिंडा वास ऐसा करने वाले अन्य तीन खिलाड़ी हैं।

यादव ने सबसे पहले रुतुराज गायकवाड़ को चलता किया। यादव ने एक ऐसी गेंद फेंकी जो गायकवाड़ से दूर चली गई और बल्लेबाज लूज कट शॉट के लिए चला गया। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप कॉर्डन में चली गई और वहां खड़े नीतीश राणा ने कैच पूरा किया। इसी के साथ गायकवाड़ बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए।
यह भी पढ़ें- KKR के विकेटकीपर को देख सचिन को आई धोनी की याद, वजह का हुआ खुलासा
वहीं मैच की बात करें तो केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 विकेट और नौ गेंद शेष रहते हरा दिया। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बनाए, जिसमें एमएस धोनी ने सिर्फ 38 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। यादव के अलावा दो बल्लेबाजों ने वरूण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया। केकेआर के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत दिलाई।
अय्यर ने जहां 16 रन की पारी खेली, वहीं रहाणे ने 34 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया। नितीश राणा, कप्तान श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स ने भी महत्वपूर्ण योगदान देकर केकेआर की टीम को बिना किसी मुश्किल के लक्ष्य को पार करने में मदद की। उमेश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications