UAE और बांग्लादेश के बीच 1st T20I में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड में किसका दबदबा
UAE vs Bangladesh 1st t20: बांग्लादेश की टीम दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी है। इस दौरे के बाद बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है। हालांकि उस टूर की तारीखों को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है। लेकिन इससे पहले यूएई के खिलाफ यह दो मुकाबले बांग्लादेश की तैयारी के लिहाज से अहम हैं। खासतौर पर T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए।
दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच 17 मई 2025 को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। ये मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश, जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर 1-1 से सीरीज ड्रॉ करने के बाद यूएई के दौरे पर आ रहा है। लिटन दास के स्थायी नेतृत्व में यह उनका पहला टी20ई असाइनमेंट होगा। यूएई वर्तमान में ICC क्रिकेट विश्व कप 2027 लीग टू में भाग ले रहा है, जो 2027 विश्व कप के लिए योग्यता प्राप्त करने का मार्ग है।
हेड-टू-हेड: किसका पलड़ा भारी?
बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, और तीनों में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की है। यानी यूएई अब तक एक बार भी बांग्लादेश को टी20I में हरा नहीं सका है। यूएई के खिलाफ बांग्लादेश का पलड़ा साफ तौर पर भारी है।
यूएई बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच कब और कहां देखें?
यूएई बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच शनिवार, 17 मई को शारजाह में होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। ये मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
यूएई टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जुहैब, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), सगीर खान, संचित शर्मा, सिमरनजीत सिंह
बांग्लादेश टीम: लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, रिशद हुसैन, महेदी हसन (उपकप्तान), तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा और शोरफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications