यूएई ने न्यूजीलैंड को धोया, आर अश्विन ने की तारीफ, कहा- ये है फ्रेंचाइजी क्रिकेट का कमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तारीफ की, जिन्होंने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के मौके पर रविचंद्रन ने बताया कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने धीरे-धीरे टॉप और एसोसिएट टीमों के बीच की खाई को कम किया है। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और उनकी टीम के उभरने का उदाहरण दिया।

अश्विन ने लिखा, "यूएई का न्यूजीलैंड को हराना एक बड़ी उपलब्धि है और यह हमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट की सफलता भी दिखा रहा है। ये अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए भी उम्मीद है, जो मुख्यधारा के टेस्ट देशों से नहीं आते हैं और यह खेल के लिए अच्छी खबर है।
जब राशिद खान ने आईपीएल में प्रवेश किया, तो अफगानिस्तान विश्व कप में एक बड़ी टीम नहीं था, लेकिन अब कोई भी उनको हल्के में नहीं ले सकता। भविष्य में अन्य देशों का आईपीएल में प्रतिनिधित्व हो सकता है, और वे अपने-अपने देशों की खेल में किस्मत बदल सकते हैं। यूएई को बधाई।"
ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ की चोट ने फिर उनके सपनों को तोड़ा, अर्जुन तेंदुलकर का साथी को संदेश
मैच की बात करें तो, यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने 29 गेंदों पर 55 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने वीरीत्या अरविंद (25) के साथ मिलकर पारी को संभाला। वसीम ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। आसिफ खान ने नाबाद 48 रन बनाकर टिम साउदी के 16वें ओवर में तीन चौके लगाकर 26 गेंद पहले ही जीत पक्की कर दी।
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 63 रन बनाए। चॉड बॉवस और जिमी नीशम ने भी 21 रन बनाए। कीवी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना पाई थी। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में 19 रन से जीत दर्ज की थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा। फिलहाल ये सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications