Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Abhigyan Kundu: अमीर माता-पिता का 'गरीब' बेटा, जनरल डिब्बे में किया सफर, स्टेशन पर बिताई रात फिर बदली किस्मत!

U19 World Cup 2026, Abhigyan Kundu: अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल समय में अभिग्यन अभिषेक कुंडू (Abhigyan Abhishek Kundu) ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप-ए के इस अहम मैच में भारत ने एक समय अपने विकेट जल्दी खो दिए थे। लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने गजब का खेल दिखाया और टीम को एक अहम जीत दिला दी।

अभिज्ञान को थी नींद नहीं आने की समस्या (U19 World Cup 2026, Abhigyan Kundu)

अभिज्ञान के माता-पिता जब पहली बार उन्हें नवी मुंबई में कोच चेतन जाधव की अकादमी में ले गए तो उनकी समस्या क्रिकेट नहीं थी। वे बस इतना चाहते थे कि उनका बेटा घर में इतना दौड़े और खेले कि थककर रात को सो जाए। वे उसे क्रिकेट के माध्यम से सिर्फ थकाना चाहते थे। लेकिन कोच जाधव ने जल्द ही पहचान लिया कि बच्चे की यह ऊर्जा क्रिकेट के प्रति एक जुनून है।

U19 World Cup 1

कोच चेतन जाधव ने बदली जिंदगी

कोच चेतन जाधव खुद महान कोच रमाकांत अचरेकर के शिष्य रहे हैं। उन्होंने अभिज्ञान की तकनीक ही नहीं, बल्कि उसके चरित्र को भी गढ़ा। एक संपन्न परिवार से आने के बावजूद कोच ने अभिज्ञान को जनरल बोगी में सफर करवाया, एक रात रेलवे स्टेशन पर सोने के लिए मजबूर किया और साधारण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों के साथ खाना शेयर करना सिखाया। जाधव का मानना था कि क्रिकेट काफी नहीं है, उसे जीवन सीखना होगा।

पिता इंजीनियर और मां डॉक्टर फिर भी स्टेशन पर बिताई रात

कोच के पास अभिज्ञान के हर शॉट और गलती का 6,000 GB से अधिक फुटेज है। उन्होंने अभिज्ञान के माता-पिता (पिता इंजीनियर और मां डॉक्टर) के सामने एक ही शर्त रखी थी कि क्रिकेट के सफर में माता-पिता का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। अभिज्ञान की रनों की भूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 साल की उम्र तक उनके नाम लगभग 29,000 रन, 97 शतक और 127 अर्धशतक दर्ज हो चुके थे। उन्होंने दो बार 400 से अधिक, दो बार 300 से अधिक और नौ बार दोहरे शतक लगाए हैं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अबे कुरुविला भी इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की बल्लेबाजी देखकर दंग रह गए थे।

रिकॉर्ड्स के बादशाह, एशिया कप में रचा था इतिहास

अभिज्ञान कुंडू का नाम पहली बार तब चर्चा में आया जब दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। वे यूथ वनडे (Youth ODI) में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने मात्र 125 गेंदों में नाबाद 209 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जो यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक भी है। उनकी इस पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+