U19 WC 2022 : फाइनल में हिमाचल के राज बावा ने मचाया धमाल, अंग्रेजों पर पड़ा भारी

नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय टीम ने बीना कोई मैच हारे फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका इंग्लैंड से सामना हुआ। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन ऑलराउंडर राज बावा का प्रदर्शन अंग्रेजों पर भारी पड़ गया। राज बावा की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के 7 विकेट महज 91 रनों पर ही गिर गए। हालांकि बाद में जेम्स रिओ ने 95 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड संभला, लेकिन फिर भी उनकी टीम को भारतीय शेरों ने 189 पर ढेर कर दिया, जिसें राज बावा का भी अहम योगदान रहा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI : पहले ODI के लिए शामिल हुए दो नए भारतीय, BCCI ने बदली टीम

राज बावा ने लिए 5 विकेट

राज बावा ने लिए 5 विकेट

तेज गेंदबाज राज बावा ने भारत का पलड़ा भारी करने के लिए शुरूआती ओवरों में ही कमाल की गेंदबाजी करना शुरू कर दी। उन्होंने 9.5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसमें एक विकेट ओपनर का रहा तो बाकी तीन विकेट मध्कक्रम के बल्लेबाजों के रहे। साथ ही आखिरी विकेट इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज का रहा। राज ने पहले पारी के चाैथे ओवर में जियोर्ज थाॅमस (27) का शिकार किया। फिर उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं विलियम लक्सटन (4) का शिकार किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर जियोर्ज बेल को खाता भी नहीं खोलने दिया। चाैथा विकेट उन्हें रेहान अहमद (10) को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर मिला। राज ने 5वां विकेट जोसुआ बोएडन (1) को लेकर पूरा किया, इसी के साथ इंग्लैंड की पारी 44.4 ओवर में ही सिमट गई। यह राज बावा का इस विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन भी रहा है। राज ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे।

काैन है राज बावा

काैन है राज बावा

19 साल का राज हिमाचल के नाहन में जन्म है। हालांकि उनका परिवार चंडीगढ़ चला गया। राज को खेल विरासत में मिला है, क्योंकि उनके दादा त्रलोचन बावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे, तो पिता सुखविंदर ने हॉकी और क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया है। उसके पिता 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट कोच बन गए थे, क्योंकि वह चोटिल होने के कारण खेल नहीं सके थे। राज बावा लेफ्ट हैंड से बैटिंग करते हैं। उनके रोल मॉडल दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह। खास बात यह है कि युवराज की तरह ही राज भी 132 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इसके अलावा रोचक बात यह भी है कि युवराज सिंह इस उदीयमान ऑलराउंडर के पिता की देखरेख में ट्रेनिंग कर चुके हैं। क्रिकेट के अलावा राज बावा को डांस और थिएटर का शौक है।

तोड़ चुके हैं धवन का रिकाॅर्ड

तोड़ चुके हैं धवन का रिकाॅर्ड

राज विश्व कप में शानदार फाॅर्म में दिखे। यूंगाडा के खिलाफ उन्होंने 108 गेंदों में 162 रन की आक्रामक पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा। दरअसल, वह अंडर-19 विश्व कप इतिहास में भारत के सर्वोच्च स्कोरर भी बन गए हैं। राज से पहले धवन ने 2004 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ ढाका में 155 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+