U19 WC 2022: कोरोना प्रभावित भारतीय टीम की मदद करेगा BCCI, 5 रिजर्व खिलाड़ी बनेंगे टीम का हिस्सा

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 19 विश्वकप में भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे मैच के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब उसकी टीम के एक दो नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये। इसके चलते भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ अंतिम 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने बचे हुए 11 खिलाड़ियों के साथ 174 रनों की आसान जीत हासिल कर सुपरस्टेज में जगह जरूर बना ली है, लेकिन बचे हुए टूर्नामेंट में अगर उसे खिताब जीतना है तो खिलाड़ियों को जल्द ही वापसी करनी होगी। इस बीच भारतीय टीम पर यह भी खतरा मंडरा रहा है कि अगर अगले मैच के दौरान उसका एक भी खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसके लिये मैच खेल पाना भी मुश्किल हो जायेगा।
ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत की अंडर 19 टीम की मदद करने का फैसला किया है और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 5 रिजर्व खिलाड़ी भेजने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने कप्तान यश ढुल, उपकप्तान शेख रशीद, आराध्य यादव, वासु वत्स, मनक पारीख और सिद्धार्थ यादव के कोरोना पॉजिटिव हो जाने की वजह से 5 रिजर्व खिलाड़ियों को भेजने का फैसला किया है। फिलहाल कोरोना से प्रभावित खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और रिकवर हो रहे हैं।
और पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडरा रहा है कोरोना का खतरा, अगर हुआ ऐसा नहीं तो खेला जायेगा PSL 2022
निशांत संधु की कप्तानी वाली भारतीय टीम को युगांडा के खिलाफ शनिवार को अपना आखिरी ग्रुप बी का मैच खेलने के लिये उतरना है। इस दौरान अच्छी खबर यह रही है कि भारतीय खेमे में कोई और खिलाड़ी इस वायरस की चपेट में नहीं आया है, जिसकी वजह से युगांडा के खिलाफ मैच अपने तय समय पर ही खेला जायेगा। इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबजा वासु वत्स कोरोना वायरस की रिपोर्ट में नेगेटिव आ गये हैं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने जिन 5 रिजर्व खिलाड़ियों को अंडर 19 विश्वकप में भेजने का फैसला किया है उसमें उदय शरण, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रिषित रेड्डी, अंश गोसाई और पीएम सिंह राठौर का नाम शामिल है। हालांकि बीसीसीआई को अभी भी आईसीसी की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इस बीच माना जा रहा है कि 29 जनवरी को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो जायेंगे।
और पढ़ें: IND vs SA: 3 जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके केएल राहुल, ठोंका कप्तानी का पहला अर्धशतक
आपको बता दें कि भारतीय टीम रिलैक्स्ड बायोबबल से ज्यादा खुश नहीं हूं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस पर बात करते हुए कहा कि बायोबबल को रिलैक्स करना अच्छी बात है लेकिन आईसीसी को खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये। खिलाड़ियों को ऐसे होटेल में ठहराना चाहिये जो सिर्फ खिलाड़ियों और टीमों के लिये ही खुले हुए हों। खिलाड़ियों और गेस्ट के लिये एक ही लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसकी वजह से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है। एनसीए के नये हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ने आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications