ज़िम्बाब्वे के दो खिलाड़ियों को किया गया बैन, नशीली दवाओं का सेवन करने पर हुई कार्रवाई
Zimbabwe Cricket Team: नशीली दवाओं का सेवन करने के कारण ज़िम्बाब्वे के दो खिलाड़ियों के ऊपर कड़ा एक्शन हुआ है। नेशनल टीम के दोनों खिलाड़ियों को अब मैदान पर नहीं देखा जा सकेगा। इन क्रिकेटरों के ऊपर ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की गई है।
ज़िम्बाब्वे के बेहतरीन क्रिकेटर वेस्ले मैधेवेरे और ब्रेंडन माउटुआ के ऊपर एक्शन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ियों को चार महीने के लिए बैन कर दिया गया है। अनुशासनात्मक समिति की सुनवाई के दौरान इन दोनों ने ड्रग लेने की बात स्वीकार कर ली थी। इसके बाद कार्रवाई हुई।

दिसम्बर में ही इन हाउस डोप टेस्ट किया गया था। इन दोनों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। यहाँ से ही सुनवाई की तरफ मामला गया। इन खिलाड़ियों के ऊपर जनवरी से बैन माना जाएगा। इतना ही नहीं, दोनों के वेतन में भी कटौती होगी। वेतन का 50 फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना वसूला जाएगा।
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि नशीली दवाओं के सेवन जैसे मामलों को लेकर हम जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करते हैं। अनुशासनात्मक समिति ने नशीली दवाओं का सेवन गंभीर अपराध माना। दोनों ने खेल और क्रिकेट संगठन को बदनाम करने का काम किया था।
दोनों खिलाड़ियों ने इस आदत से दूरी बनाने की तरफ काम शुरू कर दिया है और अपने कृत्यों को लेकर रिग्रेट भी जताया है। समिति ने इन फैक्टरों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया था। यही कारण रहा कि उनको 4 महीने के लिए बैन करने की सजा दी गई।
जिम्बाब्वे के एक अन्य क्रिकेटर केविन कसुजा को भी सुनवाई लंबित रहने तक सभी क्रिकेट गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वह भी पिछले हफ्ते इन-हाउस डोप टेस्ट में फेल हो गए थे। अब बोर्ड के कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के चार्जों के साथ मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस मामले पर भी अनुशासनात्मक कमेटी सुनवाई करने के बाद ही कोई फैसला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications