रिंकू सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, कौन है आरोपी? जिसे वेस्टइंडीज से घसीट लाई पुलिस
Rinku Singh: एशिया कप में रिंकू सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने का मौका मिला था, वहां उनके बल्ले से विनिंग शॉट आया था। भारत आने के बाद रिंकू को लेकर एक बड़ी खबर आई है। उनसे रंगदारी मांगने का मामला आया है।
युवा खिलाड़ी से 5 करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय एजेंसियो के कान खड़े हो गए। तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला तब सामने आया जब नवीद नाम का शख्स 5 फरवरी 2025 को सुबह के समय सबसे पहले रिंकू को मैसेज भेजता है। उसने शुरुआत में सरल शब्दों में लिखा कि वह उनका बड़ा प्रशंसक है, इस मैसेज में थोड़ी आर्थिक मदद मांगी। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो 9 अप्रैल की रात को उसने दोबारा ₹5 करोड़ की मांग करते हुए समय व स्थान तय करने को कहा। पुनः प्रतिक्रिया न मिलने पर 20 अप्रैल को एक अंग्रेजी संदेश भेजा। जिसमें लिखा था जो धमकी का संकेत था।
Rinku Singh को धमकाने वाला कौन?
नवीद बिहार के दरभंगा से है। दूसरा आरोपी दिलशाद है, दोनों इस मामले में संदिग्ध माने जाते हैं। नवीद को पहले लुकआउट नोटिस के तहत नामित किया गया था, उसके बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर विदेश में रह रहे व्यक्ति को भारत वापस लाया गया। उसे वेस्टइंडीज से यहां लाया गया।
पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने रंगदारी मांगने का सच माना है। आगे की जांच में यह देखना बाकी है कि क्या कोई और दल इस रैकेट में शामिल है या नहीं।
आरोपी ने Rinku Singh को क्या लिखा?
इस व्यक्ति ने पहले रिंकू को यही लिखा कि आप केकेआर से खेल रहे हैं, इसकी ख़ुशी है। आप अपने करियर में शिखर तक पहुंचेंगे रिंकू सर। एक विनती है कि आप थोड़ी आर्थिक मदद कर देंगे तो अल्लाह बरकत देगा। इंशाल्लाह। जवाब नहीं मिलने पर 9 अप्रैल को 5 करोड़ की डिमांड करते हुआ कहाँ कि जगह और समय मैं तया करूंगा। 20 अप्रैल को रिमाइंडर मैसेज आया।












Click it and Unblock the Notifications