टीम इंडिया के पूर्व कोच का बयान, साल में दो बार आयोजित होगा IPL तो चौंकिएगा मत

नई दिल्ली, जुलाई 28। भारत में आईपीएल के साल में दो सीजन आयोजित होने की चर्चा जोरों से चल रही है। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री इस बात पर लगातार जोर दे रहे हैं कि साल में आईपीएल दो बार आयोजित किया जाए। एकबार फिर उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि हम जल्द ही एक ही साल में आईपीएल के दो सीजन आयोजित होते हुए देखेंगे। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि शास्त्री ने कहा कि अगर एक साल में आईपीएल दो बार आयोजित होता है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं है, क्योंकि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

IPL

घरेलू क्रिकेट को कम किया जा सकता है- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने कहा है, 'मुझे लगता है कि आप दो आईपीएल सत्रों का आयोजन कर सकते हैं। मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं होगा। यदि द्विपक्षीय क्रिकेट कम हो जाता है, तो आपके पास साल में आईपीएल के लिए अधिक समय बचेगा और विश्व कप की तरह अधिक नॉकआउट के साथ प्रारूप खेला जा सकेगा, जो विजेता का फैसला करेगा।' आपको बता दें कि दुनियाभर में टी20 लीग की प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक बड़ रही है।

Recommended Video

    IND vs WI: India का क्लीन स्वीप,पहली बार वेस्टइंडीज के घर में बनाया रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    रवि शास्त्री ने कहा कि आईपीएल का गेम अभी और भी अच्छा हो सकता है, अगर इसमें 10 से बढ़कर 12 टीमें शामिल होंगी। साथ ही डेढ़ से दो महीने का समय अधिक हो जाएगा। रवि शास्त्री का मानना है कि आईपीएल का विकास खेल के लिए भी अच्छा है। यह सब संभव है क्योंकि यह पैसे और आपूर्ति मांग से प्रेरित है। उस प्रकार के प्रारूप के लिए मांग बड़ी है। रवि शास्त्री ने कहा कि आईपीएल के दो सीजन का आयोजन होना ना सिर्फ क्रिकेटरों और बोर्डों के लिए अच्छा है, बल्कि ब्रॉडकास्टर्स, टीम स्टाफ के सदस्यों और आतिथ्य उद्योग जैसे क्रिकेट के आसपास काम करने वाले लोगों के लिए भी अच्छा है।

    आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 की गई थी। ऐसे में मैचों की संख्या और फिर समय में इजाफा हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+