Tripti Dimri: रन मशीन कोहली पर फिदा हुईं एनिमल की तृप्ति डिमरी, कहा- इसमें कोई शक नहीं कि विराट मेरे....
Tripti Dimri On Virat Kohli: इन दिनों थिएटर में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंधाना की एनिमल धूम मचा रही है। भारत में एनिमल का कलेक्शन 338.85 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने अब तक 525 करोड़ से अधिक रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ है और ऐसे में यह फिल्म तेजी से प्रोफिट कमा रही है। एनिमल फिल्म की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी अपने रोल के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।
विराट कोहली को करती हैं पंसद: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई बातों का जिक्र किया। इस दौरान जब उनसे उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया। तृप्ति डिमरी ने कहा कि विराट कोहली मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं और इसमें कोई भी शक नहीं है। दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

अब तक छह फिल्में कर चुकी हैं जोया: जोया का रोल निभाने वाली तृप्ति डिमरी खूब सारी तारीफ बटोर रही हैं। इसके अलावा वह अपनी एक बोल्ड सीन के लिए भी काफी चर्चाओं में हैं। रणबीर कपूर के साथ तृप्ति डिमरी का बोल्ड सीन कुछ फैंस को पसंद नहीं आया। वह लगातार एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। तृप्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2017 में श्रीदेवी की फिल्म मॉम के साथ की थी। अब तक वह 6 फिल्में कर चुकी हैं।
ब्रेक पर हैं कोहली: वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बात करें तो साल 2023 वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टी-20 और वनडे खेलने के लिए विराट कोहली नहीं जा रहे हैं। हालांकि, टेस्ट सीरीज में विराट कोहली टीम में वापसी कर लेंगे। विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications