Year Ender 2023: भारतीय बल्लेबाजों का दबदवा, भारत के लिए इस वर्ष सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 4 खिलाड़ी
Most ODI Runs 2023 for India: साल 2023 समाप्ति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। काउंट डाउन भी शुरू हो गया है। भारत के पास इस साल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने का मौका आया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सपना तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ख़िताब जीता था। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस साल छाये रहे हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कुछ बल्लेबाज धाकड़ रहे हैं। बेहतरीन बैटिंग करते हुए इन खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप टॉप गेंदबाजों के भी पसीने छुड़ाये हैं। ऐसे ही टॉप चार बल्लेबाजों का जिक्र इस लेख में किया गया है जिनके बल्ले से आग उगली है।

शुभमन गिल
नम्बर एक पर इस लिस्ट में शुभमन गिल का नाम आता है। गिल ने इस वर्ष धमाका कर दिया। वह एक दोहरा शतक जड़ने में सभी सफल रहे हैं। गिल ने 29 वनडे मैच खेलकर 1584 रन अपने नाम किये। इस दौरान उनके बल्ले से 9 फिफ्टी और 5 शतकीय पारियां देखने को मिली।
विराट कोहली
इस बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप में निरन्तरता से रन बनाये और कुछ मैचों में टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। साल 2023 कोहली के लिए भी काफी अच्छा रहा है। कोहली ने इस वर्ष खेले गए 24 मैचों में 1377 रन अपने नाम किये। 166 रनों की नाबाद पारी उनका बेस्ट स्कोर रहा। उन्होंने 8 फिफ्टी और 6 शतक जड़े।
रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करने में ही व्यस्त रहे हैं। टॉप तीन में उनका नाम भी है। उन्होंने कुल 26 एकदिवसीय मुकाबले खेले और 1255 रन बनाए। रोहित ने 9 फिफ्टी और 2 शतक जमाए। 131 रनों की पारी उनका उच्चतम स्कोर रहा है।
केएल राहुल
केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में है। एशिया कप और वर्ल्ड कप में उनका बल्ले से रन देखने को मिले हैं। राहुल ने साल 2023 में 24 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1060 रन आए। केएल राहुल ने 7 अर्धशतक और 2 शतकीय पारियां खेली हैं।












Click it and Unblock the Notifications