GT vs RR Dream11: आईपीएल में आज होगी कांटे की टक्कर, ड्रीम XI टीम से किस्मत बदलने का सबसे बड़ा मौका?
GT vs RR Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 23वें मुकाबले में बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और पॉइंट्स टेबल में ऊंचे पायदान पर पहुंचने के लिए भिड़ने को तैयार हैं।
गुजरात ने जहां शुरुआती हार के बाद वापसी करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीते हैं, वहीं राजस्थान भी दो जीत की लय में है। ऐसे में Fantasy गेम खेलने वालों के लिए ये मुकाबला बड़ा दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए बेस्ट Dream11 टीम कौन-सी हो सकती है।

GT vs RR Dream11: गुजरात टाइटन्स
टाइटन्स कैंप से किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है। जीटी के लिए जोस बटलर ने प्रतियोगिता में अब तक 166 रन बनाए हैं और आईपीएल में अपने इंग्लिश समकक्ष जोफ्रा आर्चर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने 189.36 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 89 रन बनाए हैं और केवल दो बार आउट हुए हैं।
GT vs RR Dream11: राजस्थान रॉयल्स
रॉयल्स कैंप से किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है। आईपीएल के इतिहास में जोफ्रा आर्चर पहले ओवर में बेहतरीन रहे हैं। 13 मौकों पर पहला ओवर फेंकने के बाद उन्होंने 3.54 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 5.75 रहा है। जीटी के इन-फॉर्म टॉप थ्री के खिलाफ यह एक दिलचस्प मैच होगा जिस पर नज़र रखनी होगी।
GT vs RR Dream11: राजस्थान के खिलाफ गुजरात का दबदबा
गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से GT ने दबदबे के साथ 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि RR को सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है। अब तक इनके बीच कोई भी मुकाबला ना रद्द (Abandoned) हुआ है और ना ही बिना नतीजे (no result) के खत्म हुआ है।
जीटी बनाम आरआर: संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।
GT vs RR Dream11 टीम (मैच 23, IPL 2025)
विकेटकीपर
- जोस बटलर - धमाकेदार बैटिंग, हालिया मैचों में शानदार वापसी।
- संजू सैमसन - मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद और कप्तान की भूमिका में लीडरशिप भी पॉइंट दिला सकती है।
बल्लेबाज
- शुभमन गिल (कप्तान) - GT के कप्तान, नई गेंद पर तकनीकी तौर पर मजबूत।
- यशस्वी जायसवाल - अटैकिंग ओपनर, दो मैचों से लय में दिख रहे हैं।
साई सुदर्शन - हर मैच में रन बना रहे हैं, इस सीजन के सबसे स्टेडी प्लेयर।
ऑलराउंडर
- नितीश राणा - बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी विकल्प।
- वनिंदु हसरंगा - मिस्ट्री स्पिनर और डेथ ओवर्स में विकेट लेने वाले खिलाड़ी।
- रियान पराग - जबर्दस्त फॉर्म में, फिनिशर के तौर पर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
गेंदबाज़
- मोहम्मद सिराज - शुरुआती ओवर्स में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
- जॉफ्रा आर्चर - स्पीड और यॉर्कर दोनों से बल्लेबाज़ों की परीक्षा ले सकते हैं।
- साई किशोर - अहमदाबाद की स्पिन फ्रेंडली पिच पर छुपा रुस्तम साबित हो सकते हैं।
कप्तान और उपकप्तान की पसंद
- कप्तान (C): साई सुदर्शन/ जोस बटलर
- उपकप्तान (VC): यशस्वी जायसवाल / रियान पराग
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कैगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, जयंत यादव।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय। शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, वैभव सूर्यवंशी।












Click it and Unblock the Notifications