MUM vs DEL Dream11: WPL 2025 के फाइनल मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच आज, 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MUM) और दिल्ली कैपिटल (DEL) के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस को ये एक्शन शाम 7:30 बजे से देखने को मिलेगा। मैच से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स विमेन ने आठ मैचों में से पांच जीत के साथ लीग स्टेज की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करके फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस बीच मुंबई इंडियंस विमेन ने भी अपने आठ मैचों में से पांच जीते लेकिन दूसरे स्थान पर रही। एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स विमेन को 47 रनों से हराकर वे फाइनल में पहुंची।

DC vs MI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के आमने-सामने के मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम चार जीत के साथ थोड़ी बढ़त पर है। जबकि मुंबई इंडियंस महिला टीम सात मुकाबलों में तीन जीत के साथ आगे है। दिल्ली ने अपने पिछले 9 मैचों में से 6 जीते हैं, जबकि मुंबई ने अपने पिछले 8 मैचों में से 5 जीते हैं।
DC vs MI: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया
- बल्लेबाज: मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर
- ऑलराउंडर: हेले मैथ्यूज, नैट साइवर ब्रंट, एनाबेल सदरलैंड, अमेलिया केर, जेस जोनासेन
- गेंदबाज: शिखा पांडे, शबनीम इस्माइल
- कप्तान: शैफाली वर्मा
- उपकप्तान: हेले मैथ्यूज
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी।
मुंबई इंडियंस महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी।












Click it and Unblock the Notifications