टिम साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया यह मुकाम, ऐसा करने वाले बने न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज

न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। वो न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले डेनियल विटोरी के नाम 696 विकेट थे।

Tim Southee

न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, साउदी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपने 700 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वो न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के 10वें गेंदबाज बन गए हैं। टिम साउदी ने वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जैसे ही इंग्लैंड के बेन डकेट (9) को आउट किया तो उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टिम साउदी ने अपने हमवतम डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 696 इंटरनेशनल विकेट थे।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल बिता चुके टिम साउदी 700 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाले दुनिया के 10वें गेंदबाज बने हैं। वो जल्द ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली के रिकॉर्ड को भी पछाड़ देंगे, जिनके नाम 718 इंटरनेशनल विकेट हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के नाम हैं। उनके नाम 969 इंटरनेशनल विकेट अभी तक दर्ज हो चुके हैं। एंडरसन टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वालों में दूसरे स्थान पर ग्लेन मैक्ग्राथ (949), वसीम अकरम (916), शॉन पोलाक (829), स्टुअर्ट ब्रॉड (814*) और वकार यूनिस (789) भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

साउदी के नाम टेस्ट क्रिकेट में हैं 300 से ज्यादा विकेट

2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले टिम साउदी इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में 353वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वो अपने करियर में 18 बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। अगर बात करें तीनों फॉर्मेट की तो टेस्ट क्रिकेट में 92 मैचों में उन्होंने 356 विकेट हासिल किए हैं। वनडे में उन्होंने 154 मैच खेले हैं और 210 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में साउदी के नाम 106 मैचों में 134 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में भी साउदी ने अपनी गेंदबाजी का लौहा मनवाया है। आईपीएल के 52 मैचों में टिम साउदी ने 45 विकेट हासिल किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+