Aus vs WI: टिम डेविड ने जड़ा 110 मीटर का जोरदार छक्का, गेंदबाज हक्का-बक्का, टीम को मिली जीत

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (AUS vs WI) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 7 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में खेला गया। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार तरीके से अपने नाम किया।

Australia vs West Indies, 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (AUS vs WI) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 7 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में खेला गया। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार तरीके से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 178 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे हासिल करने में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज नाकाम रहे।

Australia vs West Indies

टिम डेविड ने महज 20 गेंदों में बनाए 42 रन

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 42 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। टिम डेविड ने 210 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उनकी इस आतिशी पारी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 178 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

मैच के दौरान ठोका 110 मीटर का पॉवरफुल सिक्स

अपनी पारी के दौरान लगाए गए तीन छक्कों में से एक छक्का टिम डेविड ने 110 मीटर का जड़ा। वेस्टइंडीज की ओर से 17वां ओवर करने आए ओबेड मैककॉय की तीसरी गेंद पर 110 मीटर का छक्का लगाकर टिम डेविड ने सभी को हैरान कर दिया। गेंदबाज ओबेड मैककॉय भी उनके इस शॉट को देखकर हैरान रह गए। हालांकि, 42 के स्कोर पर ओबेड मैककॉय ने ही उन्हें एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 31 रन से जीता मैच

टिम डेविड के अलावा डेविड वॉर्नर ने भी इस मुकाबले में बल्ले से दम दिखाया। उन्होंने 41 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन बनाए। वहीं 179 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 31 रन से जीत लिया। पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी थी। इस जीत के साथ उन्होंने विंडीज को क्लीन स्विप करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+