Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोहली के बाद काैन होगा भारत का नया टेस्ट कप्तान? रेस में हैं 3 बड़े दावेदार

virat kohli

नई दिल्ली। आखिर जिसका अंदाजा था, वही हुआ। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अटकलें पहले से ही थीं, क्योंकि हाल ही में कोहली ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी थी। हालांकि तब काफी विवाद पैदा हुआ था। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि ऐसा नहीं था कि उनका कप्तानी रिकाॅर्ड खराब चल रहा हो, लेकिन निजी कारणों के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। वहीं अब टीम का अगला टेस्ट कप्तान काैन होगा, यह एक बड़ा सवाल है। ऐसे में तीन खिलाड़ी रेस में हैं जो कप्तानी संभालने के दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें- कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ मानी हार, नहीं तोड़ पाए रिकी पोटिंग का ये रिकाॅर्ड

1. रोहित शर्मा

1. रोहित शर्मा

कप्तानी संभालने की रेस में सबसे आगे रोहित शर्मा का नाम है। रोहित को हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट का भी कप्तान घोषित किया गया था। अब ऐसा हो सकता है कि 2-3 सालों के लिए रोहित को कप्तानी साैंपी जाए। साथ ही रोहित अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। उनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव भी है, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया था। ऐसे में वह तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी करने के लिए बीसीसीआई की सबसे पहली पसंद हो सकते हैं।

2. केएल राहुल

2. केएल राहुल

बीसीसीआई के पास दूसरा विकल्प केएल राहुल रहने वाले हैं जो सीमित ओवरों के उप-कप्तान भी हैं। इसके अलावा राहुल सीमित ओवरों के उपकप्तान भी हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित की गैर-माैजूदगी में कप्तान भी बनाया गया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने कप्तानी भी की थी। साथ ही आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है। ऐसे में राहुल अगर कप्तान बनते हैं तो भविष्य में तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी संभालने के भी दावेदार हैं।

3. जसप्रीत बुमराह

3. जसप्रीत बुमराह

इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी रेस में हैं। कप्तान उसे बनाया जाता है जो परमानेंट खिलाड़ी हो। यानी कि खराब दाैर से ना गुजरता हो। ऐसे में बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस की तरह कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा बुमराह अभी 28 साल हैं। ऐसे में वह अगर कप्तान चुने जाते हैं तो लंबी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+