'क्या विराट कोहली को पता था कि लोग बाहर मर रहे हैं', दिग्गज ने RCB के जश्न को लेकर किया बड़ा खुलासा
Bengaluru stampede: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अतुल वासन ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी और कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद 4 जून को आरसीबी खिलाड़ियों ने विधान सौधा में जश्न मनाया, लेकिन बाहर की अफरातफरी और भगदड़ ने इस खुशी को मातम में बदल दिया।
विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा (Bengaluru stampede)
इस घटना के लिए कई लोगों ने खिलाड़ियों की भी आलोचना की, लेकिन वासन ने विराट कोहली और उनकी टीम का बचाव किया है। वासन का मानना है कि आरसीबी के खिलाड़ी बाहर हो रही स्थिति से अनजान थे और उन्हें पता नहीं था कि स्टेडियम के बाहर कितना बड़ा संकट उत्पन्न हो चुका था। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के चेहरे पर मैच के बाद राहत और खुशी साफ झलक रही थी।

कोहली की वजह से आरसीबी को मिली पहचान
विराट कोहली ने 2016 में भी हार का सामना किया था, जो उनके करियर के सबसे खराब पलों में से एक था। इस बार जीत विराट कोहली और उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हुई। अतुल वासन ने बताया कि विराट की कहानी और उनकी मेहनत ने आरसीबी के फैंस को जोड़ा और यह ही वजह है कि फ्रेंचाइजी को दुनियाभर में इतनी लोकप्रियता मिली।
अतुल वासन ने बताई अंदर की बात
अतुल वासन ने इस हादसे के लिए फ्रेंचाइजी और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह पूरी घटना संचार की कमी और व्यवस्थाओं की नाकामी का नतीजा है। वे मानते हैं कि अगर खिलाड़ियों को बाहर की स्थिति की जानकारी होती तो वे तुरंत अपने प्रशंसकों की मदद के लिए बाहर निकल जाते। उन्होंने कहा कि राजनेता और कॉर्पोरेट हितों के चलते इस मामले में लापरवाही बरती गई, जबकि खिलाड़ियों की नीयत और सोच बिल्कुल साफ थी।
अतुल वासन के अनुसार विराट कोहली ने हमेशा अपने फैंस के प्रति जिम्मेदारी दिखाई है और वह कभी भी इस तरह की भयावह घटना में जश्न नहीं मना सकते। उन्होंने इस दुखद घटना को लेकर सभी जिम्मेदार पक्षों से जवाबदेही की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।












Click it and Unblock the Notifications