इंग्लैंड टीम में खेल रहे 2 भाइयों का तीसरा भाई ज़िम्बाब्वे से खेलेगा! कौन हैं इस तिकड़ी के तीनों खिलाड़ी
इंटरनेशनल क्रिकेट में भाइयों की जोड़ियाँ काफी देखने को मिली है। टीम इंडिया में भी ऐसा हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टीमों में भी ब्रदर्स खेल चुके हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भी दो भाई खेले हैं और अब भी एक्टिव हैं। इस बीच अब तीसरा भाई भी मैदान पर उतरने को तैयार है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में दो भाई खेलते हैं और तीसरा भाई भी तैयार है लेकिन वह किसी दूसरे देश का प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई दे सकता है। यह क्रिकेटर जिम्बाब्वे की टीम से खेलने के लिए इलिजिबल है और सलेक्शन के लिए भी उपलब्ध है।

इंग्लैंड टीम में खेल रहे दोनों भाइयों का नाम सैम करन और टॉम करन है। दोनों भाइयों का तीसरा भाई भी है और इसका नाम बेन करन है। बेन के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं होगा। वह जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम से खेलने के लिए तैयार है और सलेक्शन के लिए उपलब्ध है।
अब एक और दिलचस्प मामला यह भी है कि तीनों भाइयों के पिता भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने चुके हैं। उनका नाम केविन करन है। केविन ने जिम्बाब्वे टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के बाद केविन इंग्लैंड चले गए थे लेकिन बाद में फिर से ज़िम्बाब्वे में आ गए थे।
केविन साल दस साल पहले दुनिया छोड़कर चले गए। इसके बाद तीनों भाई इंग्लैंड में आ गए और खेल में अपना नाम कमाया। सैम करन ने इंग्लिश टीम में जगह बनाई, आईपीएल में भी खेले और अब भी इंग्लिश टीम में खेल रहे हैं। काउंटी के जरिए सैम टीम में आए। उनकी तरह टॉम भी इंग्लिश टीम में आए।
सैम करन और टॉम करन दोनों को ही आईपीएल में खेलने का मौका मिला। अगर बेन करन को जिम्बाब्वे की टीम से खेलने का मौका मिलता है, तो सैम के साथ उनकी टक्कर हो सकती है। इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे के मुकाबले में दोनों आमने-सामने खेलते हुए दिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications