दक्षिण अफ्रीका के ये ‘पावर हिटर’ जो बनेंगे भारतीय बॉलरों के लिए खतरा

स्पोर्ट्स डेस्क, 28 सितंबर: हर्षल पटेल शुक्र मना रहे होंगे कि इस बार उनका पाला वान डेर डुसेन से नहीं पड़ेगा। डुसेन चोट की वजह से इस बार दक्षिण अफ्रीका टीम से बाहर हैं। तीन महीना पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौर पर आयी थी। तब डुसेन ने अपनी कातिलाना बैटिंग से भारतीय खेमे में खलबली मचा दी थी। उन्होंने हर्षल पटेल और भुनेश्वर कुमार को खास तौर पर निशाना बनाया था। दिल्ली के पहले टी-20 मैच में उन्होंने हर्षल के 17वें ओवर में 22 रन कूटे थे। 3 छक्के और दो चौके उड़ाये थे। डुसेन ने 18 वें ओवर में हमला जारी रखा था। इस बार भुवनेश्वर उनकी चपेट में आये थे। भुवी के इस ओवर में डुसेन और मिलर ने मिल कर 22 लिये थे। संयोग से इस बार टीम में न तो डुसेन हैं और न ही भुवनेश्वर कुमार। लेकिन हर्षल पटेल भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अगर वे प्लेइंग इलेवन में रहते हैं तो उन्हें एक बार फिर 17वें- 18 वें ओवर के दबाव से गुजरना होगा। पिछले तीन-तार मैचों की नाकामी भुलाकर उन्हें बेहतर खेल दिखाना होगा।

डुसेन नहीं, लेकिन युवा सनसनी स्टब्स तो हैं

डुसेन नहीं, लेकिन युवा सनसनी स्टब्स तो हैं

22 साल के ट्रिस्टन स्टब्स दक्षिण अफ्रीका की नयी सनसनी हैं। उनकी इमेज पावर हिटर की है। इसकी वजह से एक सप्ताह पहले वे दक्षिण अफ्रीका-20 लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अभी तक 6 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं जिसमें 10 छक्के और 7 चौके लगाये हैं। पिछले महीने उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में 11 गेंदों पर 24 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका की टी-20 प्रतियोगिता- सीएसए टी-20 चैलैंज फरवरी 2022 में सम्पन्न हुई थी। इसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने 183.12 की धांसू स्ट्राइक रेट से सात पारियों में 293 रन बनाये थे। इनके इसी दमदार खेल की वजह से मुम्बई इंडियंस ने आइपीएल 2022 में स्टब्स को आखिरी समय में अपनी टीम से जोड़ा था।

स्टब्स : 28 गेंदों में 72 रन

स्टब्स : 28 गेंदों में 72 रन

तीन महीने पहले जब दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आयी थी तब स्टब्स को टी-20 में में डेब्यू का मौका मिला था। हालांकि भारत में उन्होंने अभी तक धूम धड़का नहीं किया है। लेकिन वे इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तबाही मचा चुके हैं। पहले टी-20 में इंग्लैंड ने 234 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 235 के टारगेट का पीछ कर रहे दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने सिर्फ 28 गेंदों पर 72 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के जमाये थे। एक 22 साल के नौजवान के लिए यह धाकड़ प्रदर्शन था। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन क्रिकेट की दुनिया में छा गये।

डुसेन की गैरहाजिरी में मिल सकता है बड़ा मौका

डुसेन की गैरहाजिरी में मिल सकता है बड़ा मौका

डुसेन की गैरहाजिरी में उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने के लिए अब हर टीम मिडिल ऑर्डर में पावर हिटर को तरजीह दे रही है। दक्षिण अफ्रीका ने स्टब्स को डेवाल्ड ब्रेविस पर तरजीह दी है। ब्रेविस आइपीएल-2022 में मुम्बई इंडियंस की तरफ से कमाल दिखा चुके हैं। उनके चौके-छक्के लगाने की कबिलियत लोग देख चुके हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट प्रबंधकों ने स्टब्स पर ज्यादा भरोसा किया है। वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

रिली रोसो- : छह साल बाद आये टीम में और छा गये

रिली रोसो- : छह साल बाद आये टीम में और छा गये

कभी कभी किसी खिलाड़ी पर किस्मत इस तरह मेहरबान होती है कि उसकी जिंदगी बदल जाती है। ऐसे ही खिलाड़ी हैं रिली रोसो। वे 32 साल के हैं और दक्षिण अफ्रीका टीम अभी उन्हें अपनी बल्लेबाजी का खेवनहार मान रही है। वे छह साल पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम से बाहर हो गये थे। लेकिन इस साल जुलाई में उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि वे सीमित ओवर क्रिकेट में टीम का कर्णधार बन गये। इस साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें छह साल बाद टीम में शामिल किया गया था। पहले मैच में वे सिर्फ चार रन बना सके थे। दूसरा मैच पर उनके भाग्य का फैसला होना था। लेकिन रिली ने इस मौके को दोंनों हाथ से लपक लिया। उन्होंने 55 गेंदों पर 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 10 चौके और पांच छक्के उड़ाये। इस मैच में इंग्लैंड की हार हुई थी। वान डेर डुसेन के नहीं रहने से अब रिली को बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।

आखिरी ओवरों के योद्धा

आखिरी ओवरों के योद्धा

हेनरिक क्लासनेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, रिली रोसो डेथ ओवरों में भारत के लिए बड़ी चुनौती हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में वेन पर्नेल और ड्वेन प्रिटोरियस जैसे बॉलिंग ऑलराउंडर भी हैं जो तेज बल्लेबाजी की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में 15 से 20 ओवर के बीच भारत के लिए गेंदबाजी आसान नहीं रहेगी। अब देखना है कि कौन तीन तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं। जसप्रीत बुमराह- अर्शदीप सिंह का साथ देने के लिए दीपक चाहर और हर्षल पटेल में से किसे चुना जाता है ? वैसे चोट के बाद बुमराह की वापसी भी बहुत अच्छी नहीं रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 में बहुत खर्चीली गेंदबाजी की थी। उनके चार ओवरों में 50 रन बने थे। अब देखना है कि भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसी बॉलिंग करते हैं। टी-20 विश्वकप के पहले इसकी परख बहुत जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+