IPL 2022: लखनऊ आईपीएल टीम के नाम का हुआ ऐलान, इस नाम से पुकारा जाएगा

नई दिल्ली। इस बार आईपीएल 2022 में रोमांच देखने को मिला क्योंकि खिताब जीतने के लिए 10 टीमें इस बार दम दिखाएंगी। लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को भी इस बार जोड़ा गया है। इन टीमों ने बड़ी बोली लगाकर आईपीएल में प्रवेश किया है। साथ ही 22 जनवरी को दोनों टीमों ने तीन-तीन ड्राफ्ट खिलाड़ियों का ऐलान भी कर दिया था। अब लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के नाम का ऐलान कर दिया है।

IPL 2022

ये होगा टीम का नाम
लखनऊ ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने आगामी आईपीएल सीजन के लिए एक नए नाम की घोषणा की। संजीव गोयनका ने एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि उनकी टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स' नाम से जानी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेन से भी तेज दाैड़े MS धोनी, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बता दें कि प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ टीम ने भारतीय कप्तान केएल राहुल, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस और युवा भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को ड्राफ्ट खिलाड़ियों के रूप में चुना है। लखनऊ ने तीन खिलाड़ियों पर कुल 30.2 करोड़ रुपये खर्च किए। उनके पर्स में अब 58 करोड़ रुपये बचे हैं। राहुल को कप्तान बनाया गया है। उन्हें 17 करोड़ दिए गए हैं। वहीं मार्कस को 9.2 करोड़ और बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं स्टाफ सपोर्ट में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दो बार के आईपीएल विजेता गौतम गंभीर टीम के मेंटर होंगे। टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लावर होंगे तो वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया को सहायक कोच के रूप में नामित किया गया है।

गाैर हो कि 2011 के बाद पहली बार 10 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। फरवरी महीने एक बड़ी नीलामी होने वाली है, जिसमें टीमों को बड़े पैमाने पर सुधार के दौर से गुजरना होगा। लखनऊ के अलावा, अहमदाबाद दूसरी नई टीम है, जिसकी कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को साैंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+