ट्रेन से भी तेज दाैड़े MS धोनी, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ बताैर कप्तान महान साबित हुए बल्कि विकेटकीपर के ताैर पर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। विकेट के पीछे उनकी चीते सी फुर्ती विरोधी बल्लेबाजों को क्रीज छोड़ने के लिए सोचने पर मजबूर कर देती थी, क्योंकि धोनी पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते थे। यहां तक कि धोनी को रन आउट करना भी आसान नहीं होता था क्योंकि वह विकटों के बीच बहुत तेजी से भागते थे। इस बीच धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेन से भी तेड़ दाैड़ते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर बोले- T20 विश्व कप में हारेगा भारत, पाकिस्तान के पास है उनसे बेहतर टीम

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, पढाई के क्षेत्र से जुड़ी कंपनी "अनअकादमी" ने सोमवार को धोनी के नए अवतार का वीडियो शेयर किया। धोनी का ऐसा अवतार जो आपने पहले नहीं देखा होगा। धोनी ने करियर में अभी तक जितने भी विज्ञापन किए हैं, लेकिन इस बार जो विज्ञापन उन्होंने अनअकादमी के लिए किया है वो सबसे शानदार माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे सराह रहे हैं और यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो बनाने में लगा एक साल
रोचक बात यह है कि इस वीडियो को बनाने में अनअकादमी को एक साल लग गया। दरअसल, जारी हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे धोनी ट्रेन से भी ज्यादा तेज दाैड़ रहे हैं। छात्रों को प्रेरित करने के लिए धोनी को एक ट्रेन से रेस लगाते हुए दिखाया गया है। फिर अंत में धोनी की रेस के आगे ट्रेन राख हो जाती है। इस विज्ञापन के जरिए संदेश दिया गा है कि चैंपियन बनने के लिए प्रत्येक बाधा को पार करने के लिए द्रढ़संकल्प के साथ नजरें अपने लक्ष्य पर रखेंय़ इस इंटरनेशनल एजुकेशन डे पर मुश्किल दौर में लेसन नंबर-7 को याद रखें। जिस तरह से वीडियो को शूट किया गया है। जो ग्राफिक यूज किए गए हैं, जिस तरीके की एडिटिंग हुई है, उसे देख लगता है कि जरूर इस वीडियो को तैयार करने में लंबा समय लग गया होगा।
वीडियो देख सहवाग भी हैरान
इस वीडियो को देख पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी हैरान रह गए। उन्होंने इस वीडियो को तो हेलीकॉप्टर जैसा शानदार बता दिया। सहवाग ने वीडियो शेयर कर लिखा, ''बहुत खूब ! यह हेलिकॉप्टर शॉट जितना अच्छा है धोनी। ये है आपकी और हर क्रिकेटर की कहानी। मुझे अपने करियर में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए कई कमियों की याद दिला दी। शानदार जीवन सबक।'' फैमिलीमैन पार्ट-2 में तमिल नक्सली आतंकी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री सामांथा ने इसको अपने अकाउंट से शेयर किया है। यहां तक कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर को भी धोनी का वीडियो बहुत पसंद आया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ''सीमाएं और मुसीबतें जीवन का हिस्सा हैं और सफल होने का एक ही तरीका है कि उन्हें तोड़ दिया जाए। ऐसा करने में जो दो चीजें हमारी मदद कर सकती हैं, वे हैं दृढ़ता और लक्ष्य पर केंद्रित रहना। युवा दिमाग को प्रेरित करने का शानदार तरीका।''










Click it and Unblock the Notifications