NED vs USA: नीदरलैंड्स-अमेरिका का रोमांचक मैच अंतिम ओवर में हुआ समाप्त, जानिए किसको मिली जीत
Netherlands vs United States of America: त्रिकोणीय टी20 सीरीज में छठा मुकाबला नीदरलैंड्स और यूएस के बीच खेला गया और यह मैच काफी रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 8 विकेट पर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। अंतिम ओवर में नीदरलैंड्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। हालांकि यह फैसला खराब साबित हुआ क्योंकि ओपनर बल्लेबाज माइकल लेविट 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मामला यहीं नहीं रुका, इस बार विक्रमजीत सिंह 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

नीदरलैंड्स ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और यह नियमित अंतराल पर हुआ। डच टीम से बल्लेबाज रियान क्लेन ही एकमात्र खिलाड़ी थे जो क्रीज पर टिके और रन बनाने में सफल रहे। वह 36 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे और नीदरलैंड्स का स्कोर 8 विकेट पर 132 रनों तक पहुंचा दिया। यूएस के लिए हरमीत सिंह ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूएस ने भी जल्दी विकेट गंवाया। मोनांक पटेल महज 12 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद साइतेजा मुकमल्ला 24 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद यूएस ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। एंड्रिस गॉस एकमात्र खिलाड़ी थे जो क्रीज पर टिके।
गॉस ने 44 रनों की पारी खेली। अमेरिकी टीम को अंतिम ओवर में 6 रनों की दरकार थी और अंतिम विकेट बचा था। इस रोमांचक मोड़ पर अमेरिकी टीम 128 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और डच टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। नीदरलैंड्स से आर्यन दत्त ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications