भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच का शेड्यूल बदला गया, अब इस दिन खेला जाएगा मुकाबला
IND vs PAK World Cup Match: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच को पुनर्निर्धारित करने की बातें सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि 15 अक्टूबर के बजाय अब यह मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। अब एक और नई खबर इस मामले को लेकर सामने आई है।
एनडीटीवी के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच अब 15 अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा और इस पर सहमति बन गई है। हालांकि सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है।

आधिकारिक रूप से अब भी कुछ सामने नहीं आया है। बीसीसीआई और आईसीसी की तरफ से कोई बयान आना फिलहाल बाकी है। पाकिस्तानी टीम शायद 14 अक्टूबर को खेलने के लिए तैयार है। 15 अक्टूबर को नवरात्रि होने के कारण मैच का कार्यक्रम बदलने का निर्णय लिया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है। इस बार भी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला साल 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था। भारतीय टीम ने विराट कोहली की धाकड़ पारी की बदौलत पाकिस्तान को हराया था।
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी करने के लिए कुछ मौके हैं। इनमें एशिया कप सबसे अहम है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को खेलने का मौका मिलने वाला है। वहां भारतीय टीम पाक को पराजित करते हुए वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications