Dream 11: फाइनल मैच में मालामाल होने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, जानें मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
The Hundred 2024 Final, Dream 11: गत चैंपियन ओवल इनविंसिबल्स का सामना रविवार को मेन्स हंड्रेड 2024 फाइनल में साउदर्न ब्रेव से होगा। साउदर्न ब्रेव ने इस टूर्नामेंट का पहला खिताब अपने नाम किया था। इनविंसिबल्स ने लीग स्टेड में टॉप का स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई है। जबकि साउदर्न ब्रेव ने एलिमिनेटर के सुपर फाइव में बर्मिंघम फीनिक्स को हराया।
सैम करन पर रहेगी नजर
ओवल इनविंसिबल्स की टीम छह जीत और बारह अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने के बाद लगातार खिताब जीतने की कोशिश करेगी। खिलाड़ियों के आक्रामक खेल ने पूरे टूर्नामेंट में टीम को बेहतर स्थिति में रखा है। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन ने 17 विकेट लेने के साथ 176 रन बनाने का भी कारानामा किया है।

फॉर्म में जॉर्डन कॉक्स और डेविड मालन
बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और डेविड मालन ने क्रमशः 189 और 182 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। एडम ज़म्पा ने भी 17 विकेट लेकर चमक बिखेरी। श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले गस एटकिंसन फाइनल से बाहर रहेंगे। दूसरी तरफ साउथर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फीनिक्स को रोमांचक सुपर फाइव मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
ड्रीम 11 बेस्ट टीम- 1
सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर)
जॉर्डन कॉक्स, कीरोन पोलार्ड, जेम्स विंस।
लेउस डु प्लॉय, क्रिस जॉर्डन (उपकप्तान), सैम कुरेन (कप्तान), विल जैक्स (कप्तान)
एडम ज़म्पा, टाइमल मिल्स, जोफ़्रा आर्चर।
ड्रीम 11 बेस्ट टीम- 2
सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर)
जॉर्डन कॉक्स, जेम्स विंस (उपकप्तान),
डेविड मालन (कप्तान), लॉरी इवांस
क्रिस जॉर्डन, सैम कुरेन, विल जैक्स,
एडम ज़म्पा, टाइमल मिल्स, अकील होसेन।
संभावित प्लेइंग इलेवन
ओवल इनविंसिबल्स: डेविड मालन, विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम बिलिंग्स (कप्तान और विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, सैम कुरेन, टॉम लैमोनबी, नाथन सॉटर, एडम ज़म्पा, साकिब महमूद, मर्चेंट डी लैंग।
साउथर्न ब्रेव: एलेक्स डेविस (विकेट कीपर), जेम्स विंस (कप्तान), लेउस डु प्लॉय, लॉरी इवांस, कीरोन पोलार्ड, क्रिस जॉर्डन, जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर, अकील होसेन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिल्स।












Click it and Unblock the Notifications