क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 40 साल की उम्र में पूर्व स्पिनर का हुआ निधन

नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मुशर्रफ हुसैन का ढाका में 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर आ गई। वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। उन्हैं कैंसर की बीमारी का पता मार्च 2019 में लगा था। वह इलाज के बाद ठीक हो गए थे, लेकिन नवंबर 2020 में ट्यूमर फिर से आ गया। मुशर्रफ पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में थे, लेकिन हाल ही में कीमोथेरेपी करने के बाद घर चले गए थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: केएल राहुल ने तोड़ा कोहली का यह शानदार रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में हासिल की यह उपलब्धि

2013 में रहा था अच्छा दाैर
मुशर्रफ बांग्लादेश में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 3000 रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले सात क्रिकेटरों में से एक थे। उनके करियर का सबसे अच्छा दाैर 2013 बांग्लादेश प्रीमियर लीग फाइनल में प्लेयर-ऑफ-द-मैच का अवार्ड जीतना था। वह बीपीएल फाइनल में अवार्ड जीतने वाले तीन बांग्लादेशी क्रिकेटरों में से पहले थे, अन्य तमीम इकबाल (2019) और आलोक कपाली (2015) थे।

इंग्लैंड के खिलाफ खेला था आखिरी वनडे
मुशर्रफ बांग्लादेश के क्रिकेटर भी हैं। 2008 में अपनी पहली सीरीज खेलने के बाद उन्हें फिर 2016 में खेलने का माैका मिला था जब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे भी खेला, जो उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। 2016 तक मुशर्रफ हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 5 वनडे मैच खेले थे, जिसमें 4 विकेट शामिल रहे। इनमें से तीन विकेट उन्होंने एक ही मैच में लिए थे।

ऐसा रहा घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
मुशर्रफ ने 2001-02 सीजन में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया, जबकि वह ढाका विश्वविद्यालय के छात्र थे। वह एक घरेलू दिग्गज बन गए और राष्ट्रीय क्रिकेट लीग और ढाका प्रीमियर लीग जैसी लीग में ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप 5 गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुशर्रफ ने खेले 112 मैचों में 3305 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक भी थे। वहीं 392 विकेट भी चटकाए थे। सके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 104 मैचों में 120 तो 56 टी20 मैचों में 60 विकेट दर्ज रहे। मुशरर्फ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भले ही बहुत आगे नहीं बढ़ा था, लेकिन घरेलू में वह सनसनी रहे। उनके परिवार में पत्नी और एक बच्चा है।












Click it and Unblock the Notifications