IPL 2022: केएल राहुल ने तोड़ा कोहली का यह शानदार रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में हासिल की यह उपलब्धि
नई दिल्ली, अप्रैल 19। टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने 30 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। राहुल ने जैसे ही पारी का 23वां रन लिया तो उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली।

राहुल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
आपको बता दें कि केएल राहुल टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं तो वहीं दुनिया के 51वें खिलाड़ी बने हैं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, केएल राहुल टी20 में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अभी तक विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड था। कोहली ने टी20 क्रिकेट की 184 पारियों में 6 हजार रन पूरे किए थे, जबकि केएल राहुल ने 166 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
इन भारतीयों के नाम भी है यह रिकॉर्ड
केएल राहुल से पहले यह मुकाम विराट कोहली के अलावा शिखर धवन (214 पारी), सुरेश रैना (217 पारी) और रोहित शर्मा (228 पारी) भी हासिल कर चुके हैं। वहीं वर्ल्ड वाइड की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 165 पारियों में और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 162 पारियों में 6 हजार रन पूरे कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications