T20 World Cup 2024: टीम इंडिया की आज भी नहीं हो सकेगी वापसी, खिलाड़ियों को लेकर बारबाडोस से आया बड़ा अपडेट
T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद से फैंस को भारतीय टीम की वापसी का बेसब्री से इंतजार है, लेतिन द्वीपीय देश में तूफान बेरिल (Hurricane Beryl) के खतरे के कारण भारतीय टीम के बारबाडोस से प्रस्थान और दिल्ली आगमन में और देरी हो गई है। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट में टीम इंडिया की वापसी पर अच्छी खबर सामने आई है।
टीम इंडिया की वापसी पर आया अपडेट
इंडिया टुडे के विक्रांत गुप्ता के अनुसार, टीम का दिल्ली आगमन गुरुवार सुबह 4 जुलाई से पहले नहीं हो सकता है। विक्रांत गुप्ता ने ट्वीट में बताया कि, 'भारतीय टीम का बारबाडोस से प्रस्थान और दिल्ली आगमन में और देरी हो गई है। आपको सूचित करता रहूंगा-अभी ऐसा लग रहा है कि वे गुरुवार सुबह 4-5 बजे से पहले दिल्ली नहीं पहुंचेंगे।'

बेरिल तूफान के कारण फंसी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने शनिवार, 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी जीती। तब से वे द्वीप राष्ट्र में फंसे हुए हैं क्योंकि तूफान बेरिल, जो शुरू में श्रेणी 3 था, इस दौरान श्रेणी 4 में बढ़ गया। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, तूफान बेरिल धीरे-धीरे जमैका की ओर बढ़ रहा है और हैती और डोमिनिकन गणराज्य में अलर्ट जारी किया गया है।
भारत पहुंचते ही पीएम से होगी मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम सीधे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तूफान बेरिल के कारण उड़ानें रद्द होने के कारण टीम के सदस्य, सहयोगी कर्मचारी और उनके परिवार पिछले दो दिनों से द्वीप पर फंसे हुए हैं, जो सोमवार को उच्च तीव्रता के साथ क्षेत्र में आया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 Retention पर बड़ी अपडेट, एक टीम इतने खिलाड़ी कर सकेगी रिटेन? BCCI के सामने चुनौती
अगले कुछ घंटों में शुरू होगा आवागमन
उस समय एहतियात के तौर पर टीम के अपने होटल में ही रहने की उम्मीद थी, क्योंकि बीसीसीआई खिलाड़ियों को घर ले जाने के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था करने पर विचार कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया को सीधे दिल्ली ले जाने वाला चार्टर विमान बारबाडोस में नहीं उतर पाया। यही कारण है कि वापस लौटने में और भी देरी लग सकती है। फिलहाल एयरपोर्ट को खोल दिया गया है। लेकिन अभी उड़ान नहीं शुरू हुई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ ही घंटों में उड़ानों का आवागमन शुरु हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications