IPL 2025 Retention पर बड़ी अपडेट, एक टीम इतने खिलाड़ी कर सकेगी रिटेन? BCCI के सामने चुनौती
IPL 2025 Retention Updates: अगले साल होने वाले आईपीएल से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। साल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी लगातार बीसीसीआई के सामने अलग-अलग तरह की मांग रख रही है। कुछ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या को बढ़ाने का अनुरोध कर रही है।
पिछली बार इतने खिलाड़ी हुए थे रिटेन
पिछली बार जब मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था तो उस दौरान फ्रेंचाइजी को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। उसमें भी यह शर्त थी कि उन चार खिलाड़ियों में से तीन से अधिक भारतीय खिलाड़ी और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि उसे रिटेंशन पॉलिसी को साल 2025 में लागू किया जाएगा। लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने की गुंजाइश है।

बीसीसीआई करेगी मीटिंग
दरअसल, आईपीएल में हिस्सा लेने वाली कई फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि टीम में रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ा दिया जाये। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने रिटेंशन पॉलिसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस महीने के आखिरी तक फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ बीसीसीआई की एक मीटिंग होनी है। जिसमें खिलाड़ियों के रिटेन करने की संख्या को लेकर चीजें स्पष्ट हो जाएगी।
इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगे रिटेन!
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से 5 से 7 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मांगी है। जबकि एक टीम ने इस संख्या को 8 में तब्दील करने को कहा है। वहीं कुछ टीमें ऐसी भी है जिनका कहना है कि एक भी खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। इस महीने के अंत तक बीसीसीआई इस पर कोई फैसला सुना सकती है।
साल 2024 की तरह ही साल 2025 के आईपीएल में भी इंपैक्ट प्लेयर रूल के होने की उम्मीद है। हालांकि इस रूल को लेकर कई दिग्गजों ने एतराज जताया है और इसे खत्म करने की मांग की है। लेकिन बीसीसीआई फिलहाल इसे बरकरार रखने के मूड में है।












Click it and Unblock the Notifications