WTC Points Table: भारतीय टीम बुरी तरह नीचे गिरी, अंक तालिका में बड़े फेरबदल से टूटेगा फाइनल खेलने का सपना?

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच में 10 विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुकाबले के तुरंत बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

जो टीम नम्बर एक पर थी, वह अब दो स्थान नीचे खिसक गई है। भारतीय टीम अब तीसरे स्थान पर आ गई है। भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 60 से भी नीचे गिर गया है। अब भारत के लिए फाइनल में जगह बना पाना मुश्किल ही लग रहा है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस रास्ते में रोड़ा बन गई हैं।

indian team

तालिका में टॉप पर अब ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है। 14 मैचों में 9 जीत के साथ कंगारुओं ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे स्थान पर अब दक्षिण अफ्रीकी टीम है। अफ्रीका ने 9 मैचों में 5 जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

टीम इंडिया 16 मुकाबले खेलकर 9 जीत के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है। जीत प्रतिशत की बात करें, तो भारत अब 57.7 प्रतिशत अंकों के साथ नीचे आया है। ऑस्ट्रेलिया ने 60.71 जीत प्रतिशत पॉइंट्स के साथ नम्बर एक पर कब्जा जमाया है। अफ्रीका का जीत प्रतिशत 59.26 है।

श्रीलंकाई टीम 50 प्रतिशत के साथ चौथे और इंग्लैंड 45.2 जीत प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। भारतीय टीम को फ़िलहाल बाहर नहीं माना जा सकता है। टीम इंडिया को अभी तीन मैचों में खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया को तीनों मैच हराने में टीम इंडिया सफल रहती है, तो फाइनल का रास्ता बन सकता है। दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका हो सकती है। फ़िलहाल भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस रेस में है।

टीम इंडिया अगले मैचों में जीत दर्ज करती है, तो जीत प्रतिशत बढ़ जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का प्रतिशत नीचे आ जाएगा। इसे टीम इंडिया को फायदा होगा। अगले तीनों मुकाबले काफी अहमियत रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+