Kuldeep Yadav Lifestyle: लग्जरी कार से लेकर आलीशान घर तक, लैविश लाइफ जीते हैं टीम इंडिया के चाइनामैन?

Kuldeep Yadav Lifestyle: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट से हटकर उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई (Engagement) की है। आइए टीम इंडिया के चाइनामैन की लैविश लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें ₹13.25 करोड़ की मोटी डील भी मिली है, जिसने उनके नेट वर्थ को एक नया मुकाम दिया है।

Kuldeep Yadav gets engaged to Vanshika

कानपुर में है कुलदीप का आलीशान घर
कुलदीप यादव कानपुर के पॉश एरिया में एक शानदार बंगले में रहते हैं। इस घर में मॉडर्न इंटीरियर्स और प्रीमियम डेकोर है, जो उनकी लग्जरी पसंद को दर्शाता है। घर की सही कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह साफ है कि यह एक बड़ा और भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट है। उनकी लाइफस्टाइल और सक्सेस को यह घर पूरी तरह बयां करता है।

कुलदीप यादव का लग्जरी कार कलेक्शन
टीम इंडिया के 'चाइनामैन' गेंदबाज सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारों के शौक में भी नंबर वन हैं।
उनके पास जो कारें हैं, उनमें शामिल हैं:

1. फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) - एक स्टाइलिश और कंफर्टेबल SUV
2. ऑडी ए6 (Audi A6)- जिसकी कीमत भारत में ₹60 से ₹70 लाख के बीच है
3. बीएमडब्ल्यू (BMW) औररेंज रोवर (Range Rover) जैसी हाई-एंड गाड़ियां भी उनके गैराज की शोभा बढ़ाती हैं।

सगाई और लव लाइफ: Vanshika से प्यार की कहानी
कुलदीप ने लखनऊ में एक प्राइवेट सेरेमनी में वंशिका से सगाई की। वंशिका श्याम नगर, कानपुर की रहने वाली हैं और LIC में काम करती हैं। दोनों की दोस्ती बचपन से है और अब वह प्यार में बदल गई। इस समारोह में रिंकू सिंह जैसे क्रिकेटर भी शामिल हुए। पहले शादी 29 जून 2024 को होनी थी, लेकिन अब इंग्लैंड दौरे के कारण पोस्टपोन हो गई है।

कुलदीप यादव की नेट वर्थ और इनकम

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹32 करोड़ (2024 के अनुसार) बताई गई है।
  • वह BCCI से Grade B के तहत सालाना ₹3 करोड़ कमाते हैं।
  • इसके अलावा वह मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मोटी कमाई करते हैं।
  • साल 2018-21- टीम कोलकाता नाइट राइडर्स सैलरी- ₹5.80 करोड़ प्रति वर्ष|
  • साल 2022-24- टीम दिल्ली कैपिटल्स। सैलरी ₹2.00 करोड़
  • साल 2025 टीम- दिल्ली कैपिटल्स । सैलरी ₹13.25 करोड़

ब्रांड एंडोर्समेंट्स से बढ़ती शोहरत
कुलदीप यादव ने अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब नाम और पैसा कमाया है। उन्होंने Adidas के '3 का ड्रीम' कैंपेन में हिस्सा लिया है, वहीं Real11 फैंटेसी ऐप के वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने Birla Opus Paints, Zebronics और GoodGamer Fantasy App जैसे ब्रांड्स के साथ भी सहयोग किया है। ये तमाम डील्स उनकी इनकम को तो बढ़ा ही रही हैं, साथ ही उनकी पहचान को भी और ज्यादा मजबूत बना रही हैं।

कुलदीप की कहानी- छोटे शहर से क्रिकेट के शिखर तक
कुलदीप यादव की जर्नी कानपुर के एक साधारण लड़के से लेकर भारत के टॉप स्पिनर तक की रही है। आज वह न सिर्फ क्रिकेट में, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और पर्सनालिटी से भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+