IPL 2023 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी, मार्रक्रम से लेकर रबाडा तक देखिए पूरी लिस्ट

TATA IPL 2023 latest Updates: आईपीएल 2023 की तारीखों का एलान हो चुका है। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से 21 मई के बीच खेला जाएगा। हालांकि, कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मैचों में इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे।

IPL 2023

TATA IPL 2023 latest Updates: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल को लेकर टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस से खेलना है। इस मैच के लिए खिलाड़ियों ने नेट में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। प्रैक्टिस के दौरान धोनी लंबे-लंबे शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं। धोनी का प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले मैच से कई खिलाड़ी रहेंगे गायब

पहले मैच से कई खिलाड़ी रहेंगे गायब

आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में कुछ बड़े नाम नजर नहीं आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल में देरी से जुड़ेंगे। दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को बताया है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाली 2 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में वो सभी खिलाड़ी आईपीएल में देरी से जुड़ेंगे। इससे कई टीमों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

हैदराबाद ने एडन मार्रक्रम को बनाया है कप्तान

हैदराबाद ने एडन मार्रक्रम को बनाया है कप्तान

आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने एडन मार्रक्रम को कप्तान बनाया है। केन विलियमसन अब हैदराबाद का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अब एडन मार्रक्रम पर कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन मार्रक्रम पहले मैच में हैदराबाद के लिए नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच 2 वनडे मैच 31 मार्च और 2 अप्रैल को आयोजित होंगे। इस दौरान वह अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ बने रहेंगे।

जानिए किस टीम को होगा कितना नुकसान

जानिए किस टीम को होगा कितना नुकसान

आईपीएल के अधिकतर टीमों में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मौजूद हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज खेलना है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज को काफी अहम बताया है, जिसमें बड़े खिलाड़ियों का शामिल होना जरूरी बताया है। यहां जानिए किस टीम को होगा कितना नुकसान....

हैदराबाद - एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन।
दिल्ली कैपिटल्स- एनरिक नोर्किया, लुंगी एन्गीडी।
मुंबई इंडियंस- ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस।
गुजरात टाइटंस- डेविड मिलर।
लखनऊ सुपर जायन्ट्स- क्विंटन डी कॉक।
पंजाब किंग्स- कगिसो रबाडा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+