Mohammad Shami: टी20 विश्व कप से पहले शमी ने क्यों और किसके लिए कहा-'दिल टूट जाता है?' वायरल हुआ Video

टी20 विश्व कप 2022 से पहले मोहम्मद शमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्यार ना करने की नसीहत दे रहे हैं।

Mohammad Shami: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों मे हैं, हालांकि वो टी20 विश्व कप 2022 के रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा हैं लेकिन अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले महीने हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिससे उन्हें टीम से अलग होना पड़ा था, फिलहाल वो अब ठीक हैं लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

' ओ राजू प्यार ना करियो, दिल टूट जाता है'

' ओ राजू प्यार ना करियो, दिल टूट जाता है'

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ' ओ राजू प्यार ना करियो, दिल टूट जाता है' पर लिप्सिंग करते दिख रहे हैं। शमी ने खुद ये वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है, जो कि वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसके मजे ले रहे हैं।

'...इसके प्यार ने इसे कहीं का नहीं रखा '

'...इसके प्यार ने इसे कहीं का नहीं रखा '

कुछ लोगों ने इसे उनकी आत्मकथा से जोड़ दिया है और कह रहे हैं कि इसके प्यार ने इसे कहीं का नहीं रखा इसलिए ये आज सबको प्यार ना करने की नसीहत दे रहा है।

हसीन जहां से प्रेम विवाह किया था...

हसीन जहां से प्रेम विवाह किया था...

आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने जानी-मानी मॉडल हसीन जहां से प्रेम विवाह किया था। मो शमी, हसीन की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध हो उठे थे। दोनों ने साल 2014 मे शादी की थी। हसीन जहां की ये दूसरी शादी थी, दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। हसीन जहां के कपड़ों पर जब भी कोई कट्टरवादी तंत्र कमेंट करता था तो शमी उसे करारा जवाब भी देते थे। दोनों को शादी से एक बेटी भी है लेकिन साल 2018 में दोनों के रिश्ते की एक दूसरी तस्वीर ही दुनिया के सामने आई, जिसने सबको चौंका कर रख दिया।

 दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप

दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप

दरअसल हसीन जहां ने क्रिकेटर पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया था। हसीन जहां ने तो शमी को बुरा व्यक्ति करार देते हुए उनके पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

शमी का छलका दुख

शमी का छलका दुख

फिलहाल शमी और उनकी पत्नी अब अलग रह रहे हैं, बेटी भी हसीन जहां के पास है और इस बात के लिए शमी कई बार अपना दुख पब्लिकली भी प्रकट कर चुके हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर जमकर शमी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

शमी पूरी तरह से फिट एंड फाइन हो जाएं...

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 में इंडिया अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलेगी, जिसमें उसके सामने पाकिस्तान की टीम होगी लेकिन विश्वकप से पहले भारत चार प्रैक्टिस मैच खेलेगा। पहला प्रैक्टिस मैच दस अक्टूबर को, दूसरा 12 अक्टूबर , तीसरा 17 अक्टूबर को और चौथा 19 अक्टूबर को होगा। उम्मीद की जा रही है 23 अक्टूबर तक मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट एंड फाइन हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+